Home
Mobile

17 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Google Pixel 5a 5G, कंपोनेंट्स इमेज आए सामने

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google इस महीने अपने अपकमिंग Google Pixel 5a फोन को लॉन्च कर सकता है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सर्च इंजन 26 अगस्त को इसकी घोषणा कर सकते हैं। AndroidPolice ने अब एक सोर्स के माध्यम से रिपोर्ट किया है कि Google Pixel 5a का अनावरण 17 अगस्त को किया जाएगा। उसी सोर्स ने Pixel 5a के फोटो को भी शेयर किया है, और ऐसा लगता है कि कथित तौर पर अगस्त 17 की लॉन्च तिथि से पहले फोन को रिटेल स्टोर पर भेज दिया गया है।

17 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Google Pixel 5a 5G, कंपोनेंट्स इमेज आए सामने

17 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Google Pixel 5a

इन नई फोटो से पता चलता है कि गूगल पिक्सल 5a 5G का डिज़ाइन पिछले साल के Pixel 4a 5G के जैसा ही देखने को मिलेगा।

स्मार्टफोन में फ्रेम के ऊपरी कॉर्नर में 3.5 मिमी ऑडियो जैक के लिए एक कटआउट भी देखने को मिलता है। इसके राइट साइड के किनारे में रिब्ड पावर की और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिलता है। जबकि एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, और एक स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल जिसमें एक डुअल-कैमरा सेटअप भी है, और एक एलईडी फ्लैश डिवाइस के रियर शेल भी देखा जा सकता है। फोटो से पता चलता है कि यह फोन 4,680mAh की बैटरी के साथ आएगा।

17 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Google Pixel 5a 5G, कंपोनेंट्स इमेज आए सामने

Google Pixel 5a 5G के स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Google Pixel 5a 5G में 6.4-इंच का OLED पैनल होगा जो फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि यह स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट से लैस होगा। हालाँकि, एक लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि यह स्नैपड्रैगन 750G मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित होगा।

17 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Google Pixel 5a 5G, कंपोनेंट्स इमेज आए सामने

गूगल पिक्सल 5a 6 GB RAM और 128 GB के स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरे पर नजर डालें, तो इसका रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 12.2-मेगापिक्सल का डुअल-कैमरा सिस्टम और 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकते है। साथ ही यह IP67 रेटेड डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट डिवाइस भी हो सकता है।

क्या होगी Google Pixel 5a की कीमत (अनुमानित)

Google Pixel 5a 5G की कीमत अभी तक सामने नहीं आयी है लेकिन अनुमान लगाया जा है कि स्मार्टफोन की कीमत 450 डॉलर हो सकती है। और यह सिर्फ ब्लैक कलर में ही उपलब्ध हो सकता है।

(सोर्स)

 
Best Mobiles in India

English summary
The AndroidPolice has revealed through a source that the Google Pixel 5a will be unveiled on August 17.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X