Home
Mobile

लॉन्च से ठीक पहले Google Pixel 6 की कीमत हुई लीक, जानें कितनी होगी प्राइस

Google Pixel 6 जो कल लॉन्च किया जाने वाला है जिसका इंतजार करोड़ों फैन्स को है। हालांकि लॉन्च से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में एक विज्ञापन से पता चला है कि Google Pixel 6 की कीमत AUD999 यानि (करीब $740) मतलब 55 हजार रुपये से ज्यादा होगी। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट की तुलना में अमेरिकी मार्केट में इसके काफी सस्ते होने की उम्मीद है।

लॉन्च से ठीक पहले Google Pixel 6 की कीमत हुई लीक, जानें कितनी होगी प्राइस

Google Pixel 6 की कीमत

वहीं Google Pixel 5 को ऑस्ट्रेलिया में उसी AUD999 के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन यह यूएसए में $699 में उपलब्ध था। इस कारण अभी के लिए, हम केवल Google Pixel 6 की कीमत $699 से $749 के बीच होने का अनुमान लगा सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि कस्टमर्स को यह नए लॉन्च किए गए iPhone 13 से सस्ता मिलेगा, जो यूएसए में $799 से शुरू होता है। और अगर भारतीय मूल्य की बात करें तो करीब 60,000 रुपये होता है, हालांकि फोन भारत में 79,990 रुपये में बिकता है।

जहां तक ​​Google Pixel 6 Pro की बात है, एक लीकस्टर ने अनुमान लगाया है कि फोन की कीमत करीब 1,099 डॉलर (करीब 72,750 रुपये) हो सकती हैं, लेकिन गूगल ने गूगल पिक्सल 6 के बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया हैं।

Google Pixel 6 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

साथ ही अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गूगल पिक्सल फोन भारत में लॉन्च होंगे या नहीं, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि डिवाइस ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ताइवान, यूके और यूएस में लॉन्च होने जा रहे है।

कीमतों के अलावा, प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुई है, जिसमें बताया गया है कि फोन Google के कस्टम-मेड चिपसेट, टेंसर द्वारा संचालित होगा। Google Pixel 6 में पीछे की तरफ 50MP वाइड और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेट-अप के होने की संभावना है। हाई एंड मॉडल, पिक्सेल 6 प्रो में ट्रिपल-कैमरा सेट-अप की फीचर होने की संभावना है जिसमें दो समान सेंसर और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे।

डिस्प्ले की बात करें, तो Google Pixel 6 में 90Hz रिफ्रेश के साथ 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा और गूगल पिक्सल 6 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला 6.7-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले होगा। जबकि दोनों फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आने वाले हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 6 price leaked through an advertisement
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X