Google I/O इवेंट में लॉन्च हुआ Google Pixel 6A स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
Google ने Google I/O 2022 इवेंट में नया Google Pixel 6A (गूगल पिक्सेल 6ए) लॉन्च कर दिया है। इसमें ज्यादातर फीचर्स वही है जो Pixel 6 में मिलते हैं। कंपनी ने उसी Tensor चिपसेट का उपयोग किया है जो Google 6 Pro में उपयोग किया गया है। Google ने Google I/O 2022 इवेंट में नई Google Pixel Watch और Google Pixel Buds Pro को भी पेश किया है। इतना ही नहीं गूगल ने Pixel 7 और Pixel 7 Pro के साथ-साथ एक नए Pixel टैबलेट के बारे में भी बताया है। तो आइए जानते हैं कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स तथा उपलब्धता के बारे में विस्तार से।

Google Pixel 6a की कीमत
Google Pixel 6A को $449 (लगभग 35,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नया स्मार्टफोन 21 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा: चॉक, चारकोल और सेज। हालांकि यह फोन भारत में कब उपलब्ध होगा इसके बारे में कंपनी ने कुछ बताया नहीं है।
Google Pixel 6A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
अगर हम इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें, तो Google Pixel 6A (गूगल पिक्सेल 6ए) को 6.1 इंच के डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है।
कैसा है गूगल पिक्सल 6a का कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो Google Pixel 6A में रियर पैनल पर, फोन में 12-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 12-मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ डुअल-कैमरा सेटअप शामिल है। Google Pixel 6a 30 एफपीएस पर 4K वीडियो शूट करने की क्षमता के साथ आता है। और इसमें पंच होल डिस्प्ले के अंदर 8-मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर भी दिया गया है।

Google Pixel 6A फ्लैगशिप सीरीज के समान ही कुछ फीचर्स के साथ आता है। Google Pixel 6A को नाइट साइट के साथ-साथ मैजिक इरेज़र के लिए भी सपोर्ट मिलेगा जो अब एक यूनिक कलर ब्लेंडिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।
Google Pixel 6A में मिलेगा 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट
इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि Pixel 6A को पांच साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा। साथ ही इसमें Android 13 अपडेट मिलेगा। और एंटी फ़िशिंग और एंटी मैलवेयर सिक्योरिटी, Android मैसेज एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, Android बैकअप एन्क्रिप्शन, और बहुत कुछ मिलता है।
हार्डवेयर की बात करें, तो पिक्सेल डिवाइस Google के अपने टेंसर चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसे 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जबकि इसमें 4306mAh की बैटरी सपोर्ट मिलता हैं। कंपनी का दावा है कि फोन 24 घंटे से अधिक की बैटरी लाइफ और अत्यधिक बैटरी सेवर के साथ 72 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर, दो माइक्रोफोन, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और नॉइज़ सप्रेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। अब देखे जाने वाली बात यह होगी कि इस लेटेस्ट गूगल डिवाइस को भारत में कब उपलब्ध कराया जाएगा और कितनी कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि गूगल ने यह जरूर बता दिया है कि इसको इस साल के अंत में पेश किया जाएगा लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








