Home
Mobile

इन Pixel यूजर्स के लिए बड़ी खबर! इस सॉफ्टवेयर अपडेट से दूर होगी ओवरहीटिंग की परेशानी

Google Pixel 6a New update: Google जल्द ही Pixel 6a की बैटरी परफॉर्मेंस को सीमित करने वाला एक जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने जा रहा है। यह फैसला हाल ही में इस डिवाइस में सामने आए ओवरहीटिंग और आग लगने की घटनाओं के बाद लिया गया है। Android 16 QPR1 Beta 2 में मिले कोड से इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी बैटरी के चार्जिंग साइकिल्स के आधार पर डिवाइस की परफॉर्मेंस में कटौती करेगी।

Google Pixel 6a यूजर्स के लिए दूर होगी ओवरहीटिंग की परेशानी

Pixel 6a में ओवरहीटिंग की समस्या

Pixel 6a को जुलाई 2022 में लॉन्च किया गया था और इसे जुलाई 2027 तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलने की गारंटी दी गई है। हालांकि हाल के दिनों में कुछ Pixel 6a यूनिट्स में बैटरी फटने या आग लगने की खबरें सामने आई हैं। मई में और फिर हाल ही में दो घटनाएं रिपोर्ट की गईं, जहां डिवाइस में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। यह समस्या पहले Pixel 4a में भी देखी गई थी।

Android 16 Beta से मिली जानकारी

Android Authority की लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि Android 16 QPR1 Beta 2 कोड में छुपे संदेशों से पता चलता है कि Google एक ऐसा अपडेट जारी करेगा जो 375 चार्ज साइकिल पूरे होने पर यूजर को बैटरी वार्निंग देगा।

  • इसके बाद 400 चार्ज साइकिल पर बैटरी की कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड को कम कर देगा।
  • इसके बाद यूजर को बैटरी बदलवाने की सलाह दी जाएगी।
  • कंपनी ने एक स्पेशल सपोर्ट पेज g.co/pixel/6abattery के बारे में बताया है, जो जल्द ही लाइव होगा।
  • इस अपडेट का उद्देश्य बैटरी के ओवरहीटिंग और आग लगने के खतरे को कम करना है।

Google ने क्या कहा?

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि Pixel 6a के कुछ यूज़र्स के लिए यह अनिवार्य सॉफ़्टवेयर अपडेट जल्द जारी किया जाएगा। Pixel 6a के एक खास ग्रुप के लिए एक जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट आएगा, जिससे बैटरी ओवरहीटिंग का खतरा कम होगा। यह अपडेट 400 चार्ज साइकिल के बाद बैटरी की कैपेसिटी और चार्जिंग परफॉर्मेंस को कम करेगा। अगले महीने हम प्रभावित यूजर्स से संपर्क करेंगे और समाधान से जुड़ी सारी जानकारी साझा करेंगे।

क्या करें यूजर्स

अब अगला सवाल ये उठता है कि यूजर्स इसके लिए क्या करें। कंपनी के इस अपडेट के साथ हालांकि आग लगने की घटनाएं कम हैं, लेकिन सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए यूजर्स ये स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए Settings > Battery > Battery Health में जाकर बैटरी स्टेटस चेक करें।
  • अपने फोन के लिए थर्ड पार्टी चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें।
  • अगर अलर्ट मिले तो बैटरी बदलवाने या नया डिवाइस लेने के बारे में सोचें।
  • Google के अपडेट और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।

बता दें कि अभी यह साफ नहीं है कि Google यह अपडेट Android 16 QPR1 के फाइनल वर्जन के साथ जारी करेगा या उससे पहले ही रोल आउट करेगा। जो भी हो, Pixel 6a यूजर्स को अपने डिवाइस की बैटरी से जुड़े नोटिफिकेशन और अपडेट्स को गंभीरता से लेना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 6a users facing overheating issue software for problem fix
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X