Home
Mobile

भारत में Google Pixel 7 और 7 Pro की कीमतों में भारी कटौती, क्या इस वक्त खरीदना सही होगा?

Pixel 7 And Pixel 7 Pro Price Cut: टेक कंपनी गूगल इसी हफ्ते अपना नया Pixel 9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, इसके आने से पहले ही Google के Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती की गई है।

इस वक्त इन दोनों फोन्स को कीमत से बंपर छूट के साथ आप Flipkart से खरीद सकते हैं। वर्तमान में Pixel 7 को 32,000 रुपये से कम दाम में और Pixel 7 Pro को 43,000 रुपये से कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर ऑफर तक की डिटेल बताते हैं।

 भारत में Google Pixel 7 और 7 Pro की कीमतों में भारी कटौती

Pixel 7 और Pixel 7 Pro पर ऑफर- फिलहाल Pixel 7 की कीमत Flipkart पर 32,999 रुपये है। जिसमें ICICI और Axis बैंक कार्डधारकों के लिए 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी लाभ ले सकते हैं।

क्या इस वक्त खरीदना सही होगा- पुराने मॉडल होने के बावजूद Pixel 7 और 7 Pro अभी भी अपने बेहतरीन फीचर्स से लैस होने के कारण एक अच्छा ऑप्शन हैं, जिसमें हाई-रिजॉल्यूशन 120Hz OLED डिस्प्ले, Tensor G2 प्रोसेसर, तगड़े फीचर्स वाला कैमरा सेटअप और AI-संचालित सुधार शामिल हैं।

 भारत में Google Pixel 7 और 7 Pro की कीमतों में भारी कटौती

Pixel 7 और Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन- Google Pixel 7 Pro में 6.7-इंच का क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिलता है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Pixel 7 Pro में Google Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB के साथ 128GB, 256GB या 512GB के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

इसमें फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Android 13 पर चलने वाले Pixel 7 Pro में बेहतर सुरक्षा के लिए Titan M2 सुरक्षा चिप और इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।

Google Pixel 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती हैं। Google Tensor G2 प्रोसेसर द्वारा संचालित Pixel 7 में 8GB रैम /128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 11MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने क लिए इस डिवाइस में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Android 13 पर चलने वाले इस डिवाइस में सुरक्षा के लिए टाइटन सिक्योरिटी चिप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्सन में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 7 and 7 Pro get huge price cuts in India know offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X