Home
Mobile

Flipkart पर Google Pixel 7 की कीमत हुई सबसे कम, चेक करें डील

Flipkart पर Google Pixel 7 की कीमत हुई सबसे कम, चेक करें डील

Google Pixel 7 को भारत में 2022 में 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब, फ्लिपकार्ट पर कीमत काफी कम हो गई है, जो कि एक विशेष डील मालूम होती है। शानदार कैमरों के साथ एक फ्लैगशिप खरीदने की अगर सोच रहें है, तो यह डील बेस्ट हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

Flipkart पर Google Pixel 7 की कीमत

Google Pixel 7 को भारत में 8GB + 128GB वर्जन के लिए 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट मौजूदा समय में फोन को 56,999 रुपये में बेच रहा है और इसके अलावा, अमेरिकन एक्सप्रेस, एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 7,000 रुपये की तत्काल डिस्काउंट मिल रहा है। इससे फोन की कीमत कम होकर 49,999 रुपये रह जाती है।

इसके अलावा , चुनिंदा मॉडलों के लिए 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। वहीं कलर की बात करें तो Google Pixel 7 स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास कलर ऑप्शन में आता है ।

Flipkart पर Google Pixel 7 की कीमत हुई सबसे कम, चेक करें डील

Google पिक्सेल 7 के स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल कटआउट है। किसी भी पिक्सेल फोन का मुख्य आकर्षण कैमरा होता है। Pixel 7 में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 11MP का स्नैपर दिया गया है। Pixel 7 हाई -रिज़ॉल्यूशन 8x जूम, मूवी मोशन ब्लर और रियल टोन के साथ आता है।

Pixel 7 में Google Tensor G2 चिपसेट है जो 8GB रैम और 128GB,256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 13 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है और Google 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा कर रहा है।

Google Pixel 7 कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी ऑप्शनो में चार्जिंग और डेटा सिंक के लिए 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी है। फोन टाइटन सिक्योरिटी चिप, सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वायरलेस चार्जिंग से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 7 was launched in India in 2022 at a price of Rs 59,999. And now, the price has come down significantly on Flipkart, which seems to be an exclusive deal. If you are thinking of buying a flagship with great cameras, then this deal can be the best.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X