Google Pixel 7 पर 15,799 रुपये तक की भारी छूट, यहां जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

Google Pixel 7 On Huge Discount: अगर आप भी नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए Google Pixel 7 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हम इस लिए यह कह रहे हैं क्योंकि इस फोन पर आप 15,000 तक के भारी छूट का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस फोन पर मिल रहे एडिशनल ऑफर्स से भी आप अच्छा खासा बचत कर सकते हैं। आइए आपको आगे इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
आपको बता दें, इस फोन पर आप स्टैंडर्ड फ्लैट छूट के साथ ही क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर अन्य छूट का भी लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके भी इस फोन पर भारी भरकम डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन
अगर हम Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.3 इंच की स्क्रीन मिल रही है, जो फुल HD प्लस रिजॉल्यूशन देती है। इस फोन में आपको 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। वहीं इस फोन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसके फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास विक्टस का भी यूज किया है। इसके अलावा इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा , 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मौजूद और सेल्फी या फिर वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
इस फोन की खास बात यह है कि, ये लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसमें आपको 3 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की भी गारंटी दी जा रही है।
Google Pixel 7 की भारत में कीमत
आपको बता दें, कंपनी ने इस फोन को 59, 999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। लेकिन इस फोन को आप अमेजन से 15,799 रुपये के डिस्काउंट के साथ मात्र 44,200 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications