Flipkart पर Google Pixel 7,Pixel 7 Pro की कीमतों में भारी कटौती, जानें नई कीमत, जल्दी करें
Google Pixel 7 Discount: अगर आप भी गूगल का नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये वक्त आपके लिए सही साबित हो सकता है। बंपर डिस्काउंट के साथ ग्राहक गूगल पिक्सल फोन को अपने घर ला सकते हैं। दरअसल गूगल ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसके बाद भारत में Pixel 7 और Pixel 7 Pro की कीमत में कटौती की गई है। आईए आपको इस गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो पर मिलने वाले ऑफर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Pixel 7 , Pixel 7 Pro की नई कीमत
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में Pixel 7 और Pixel 7 Pro क्रमशः 41,999 रुपये और 63,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी सही कीमत 59,999 रुपये और पिक्सल 7 प्रो की 84,999 रुपये है। ग्राहक पिक्सल 7 को लेमनग्रास , स्नो और ऑब्सिडियन कलर ऑप्शन में खरीद सकता है, जबकि पिक्सल 7 प्रो को हेज़ल , स्नो और ऑब्सिडियन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Pixel 7 , Pixel 7 Pro पर ऑफर
अगर ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करता है तो 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकता है। इसके साथ ही ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर इन दोनों फोन्स पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत गूगल पिक्सल 7 पर 34,049 रुपये और पिक्सल 7 प्रो पर 54,049 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है।

Pixel 7, Pixel 7 Pro फीचर्स
Google ने अपने हैंडसेट Pixel 7 को 6.32 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जो 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है। वहीं Pixel 7 Pro को 6.7 इंच कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जो (1440×3120 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करेगी। यह दोनों फोन्स कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस के साथ आते हैं। गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को ऐंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया था। इसके साथ ही गूगल के इन दोनों फोन्स को IP68 रेटिंग के साथ कंपनी ने लॉन्च किया था। फोटोग्राफी दोनों पिक्सल स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल 114 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। पिक्सल 7 सीरीज के इन दोनों फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 10.8 मेगापिक्सल 92.8° फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications