Home
Mobile

Google Pixel 7 vs Pixel 8 में कौन है आपके लिए बेस्ट?, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, यहां जानें

Google Pixel 7 vs Pixel 8: अगर आप भी गूगल के पिक्सल 8 सीरीज के स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल गूगल पिक्सल 8 सीरीज की आज एंट्री होने जा रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए फोन Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च करेगी। इस सीरीज का सभी को बेसब्री से इंतजार था। लॉन्च से पहले ही अपने लीक्स के कारण यह सीरीज लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहा। आपको बता दें गूगल के इस लेटेस्ट सीरीज का सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए एप्पल के आईफोन 15 सीरीज से माना जा रहा है। वहीं पिक्सल 7 Google जो 4300mAh बैटरी के साथ लॉन्च की गई थी। इसे कंपनी ने Tensor G2 चिपसेट के सात 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज फीचर्स से लैस किया है। इसके अलावा इसमें आपको धांसू कैमरा भी मिल रहा है। ये फोन भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको हम पिक्सल 8 और पिक्सल 7 के बीच मिलने वाले खास अंतर को बताते हैं। जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन को खरीद सकें।

Google Pixel 7 vs Pixel 8 डिस्पले

गूगल पिक्सल 8 में कंपनी अपने यूजर्स को 6.1 इंच की डिस्प्ले दे रही है। वहीं Pixel 7 स्मार्टफोन में कंपनी ने 90 हर्ट्ज AMOLED स्क्रीन के साथ 6.3 इंच की डिस्प्ले दी है।

Google Pixel 7 vs Pixel 8 प्रोसेसर

गूगल पिक्सल 8 में Google Tensor G3 चिपसेट को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें एआई फीचर्स भी दिया गया है। वहीं पिक्सल 7 में कंपनी ने Tensor G2 चिपसेट को शामिल किया है।

Google Pixel 7 vs Pixel 8 स्टोरेज

पिक्सल 8 में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं पिक्सल 7 को 8 GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लाया गया था। ये फोन सिंगल नैनो सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है, इसके साथ ही यह eSIM सपोर्ट करता है।

Google Pixel 7 vs Pixel 8 कैमरा

पिक्सल 8 में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। जिसमें अल्ट्रा वाइड एंगल शॉट्स के लिए 12 MP Sony IMX386 सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 10.5- इंच का मेगापिक्सल सेंसर शामिल होगा। वहीं पिक्सल 7 को भी 50 मेगापिक्सल प्राइमरी वाइड-ऐंगल और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 7 vs Pixel 8 में आपके लिए कौन सा फोन होगा बेस्ट, जानें

Google Pixel 7 vs Pixel 8 बैटरी

पिक्सल 8 को 4,575mAh की बैटरी के साथ 27W के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं पिक्सल 7 में 4300mAh की बैटरी दी गई है। जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। पिक्सल 7 में 20W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग मिल रही है।

Google Pixel 7 vs Pixel 8 कीमत

गूगल पिक्सल 8 को कंपनी 899 डॉलर यानि कि, 73,776 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है। जिसमें ग्राहकों को Obsidian, Porcelain और Bay तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Google Pixel 7 vs Pixel 8 कलर

पिक्सल 8 ओब्सीडियन, हेज़ल और रोज़ कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं Pixel 7 स्मार्टफोन आपको ओब्सीडियन और स्नो कलर ऑप्शन में मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 7 vs Pixel 8: Know the difference from price to features available in Google Pixel 8 and Pixel 7 smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X