Home
Mobile

Google Pixel 7a यूजर के लिए बड़ी खबर! बैटरी में हो रही ये परेशानियां तो फ्री में होगा रिप्लेसमेंट

Google Pixel 7a Battery Replacement: अगर आप Pixel 7a के यूजर हैं और बैटरी से जुड़ी समस्या से परेशान हैं या आपका फोन ज्यादा भारी लग रहा है। इसके अलावा पहले की तरह चार्ज नहीं हो रहा है, तो आप Google से फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत इसे चेक करा सकते हैं। कंपनी ने बैटरी के फूलने की समस्या का सामना कर रहे कुछ Pixel 7a यूनिट के लिए एक रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है।

यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन समस्याओं के होने पर आप इस फ्री रिप्लेसमेंट में अपना डिवाइस ठीक करा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या Google Pixel 7a यूजर्स को फ्री में मिलेगा बैटरी रिप्लेसमेंट?

क्या हो रही है समस्या?

कुछ Pixel 7a यूनिट में बैटरी के फूलने की समस्या हुई थी, जिसके कारण फोन मोटा दिखाई देता है या बैक पैनल बाहर की ओर निकल जाता है।

वहीं कुछ मामलों में यूजर ने ज्यादा बैटरी ड्रेनिंग या चार्जिंग में समस्या की भी शिकायत की है। हालांकि Google का कहना है कि यह समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन यह इतनी गंभीर है कि प्रभावित डिवाइस के लिए एक बार फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की जरूरत है।

अप्रैल में शुरू हुआ रिपेयर प्रोग्राम

Google ने कई शिकायतें मिलने के बाद अप्रैल के आखिर में चुपचाप एक रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया। बता दें कि भारत और अन्य क्षेत्रों में Pixel 7a के यूजर्स ने X (पहले Twitter) जैसे प्लेटफॉर्म पर फोन के फूलने की तस्वीरें शेयर कीं और सर्विस सेंटर के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की।
ऐसे में गूगल ने अपने हेल्प पेज पर बताया कि अगर यूजर नीचे बताई गई किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो वे अपने फोन को फ्री में रिपेयर करा सकते हैं। अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो आपको ऑनलाइन एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं।

  • फोन सामान्य से ज्यादा भारी दिखाई देता है।
  • बैक कवर फूल गया है या अलग हुआ दिखाई दे रहा है।
  • तेजी से बैटरी ड्रेनिंग की समस्या
  • फोन के कम से कम इस्तेमाल के बाद भी चार्जिंग में समस्या आना

कैसे करें फ्री रिप्लेसमेंट के लिए अप्लाई?

Google के पास एक डेडिकेटेड ऑनलाइन पोर्टल है, जहां यूजर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं। अगर आपका डिवाइस शुरुआती स्टैंडर्ड को पूरा करता है, तो आपको आगे की जांच के लिए Google की ऑफिशियल सर्विस सेंटर जाने के लिए कहा जाएगा। अगर पुष्टि हो जाती है, तो Google फ्री में बैटरी बदल देगा। ध्यान दें कि यह एक बार का ऑफर है और यह आपके फोन की मूल वारंटी को आगे नहीं बढ़ाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 7a battery swelling draining problem replacement is free check details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X