Home
Mobile

Google Pixel 7A के भारत में लॉन्चिंग डेट का खुलासा,फ्लिपकार्ट से कर सकेंगे खरीदारी, यहां जानें सबकुछ

Google Pixel 7A के भारत में लॉन्चिंग डेट का खुलासा, यहां जानें सबकुछ

Google Pixel 7A के भारत में लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया गया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कभी इसके फीचर्स को लेकर दावा किया जा रहा था तो कभी इसके लॉन्चिंग डेट को लेकर तरह-तरह उम्मीद जताई जा रही थी। जिसपर विराम लगाते हुए कंपनी इस नए स्मार्टफोन को 11 मई को भारतीय बाजार में पेश कर रही है। जिसका खुलासा गूगल इंडिया ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से किया है। जिसमें Google Pixel 7A को देश में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है।

हालांकि कुछ दिन पहले ही इस बाता का दावा किया जा रहा था कि, गूगल के इस नए स्मार्टफोन को Google I/O 2023 के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्चिंग डेट कंफर्म होने के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग चुका है। इस स्मार्टफोन का भारतीय बाजार में 11 मई को एंट्री होने जा रहा है। इसे लॉन्च करने के बाद ही इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ड पर शुरू कर दी जाएगी। जिसके आप आसानी से फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। आपको बता दें, गूगल इंडिया ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से देश में Google Pixel 7A को लॉन्च करने का खुलासा किया है। वहीं इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Tensor G2 चिपसेट मिलने का दावा किया जा रहा है।

Google Pixel 7A के स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 7A में यूजर्स को पहले जैसे ही 6.1 इंच की OLED फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इस नए अपकमिंग फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल Sony IMX787 का प्राइमरी लेंस कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल रहा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 10.8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी सही जानकारी सामने नही आई है। इस नए स्मार्टफोन में यूजर्स को 4410mAh की बैटरी 18W की वायर चार्जिंग के साथ मिल रही है। हालांकि इस फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has announced the launch date of its new smartphone Google Pixel 7A. The company is going to introduce this new smartphone in the Indian market on May 11, 2023. Even before launching, this smartphone has become a topic of discussion among the people. It has also been spotted many times on social media. A few days ago the video and design of the unboxing of this device was leaked.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X