Home
Mobile

Google Pixel 7a के लॉन्च से पहले ही Pixel 6a की कीमत में भारी गिरावट, 16 हजार रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट

Google Pixel 7a के लॉन्च से पहले ही Pixel 6a की कीमत में भारी गिरावट

गूगल ने अपने i/o इवेंट में Google pixel 7a को लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद इस स्मार्टफोन ने भारतीय बाजारों में भी दस्तक दे चुका है। पिक्सल 7a के लॉन्च से पहले ही पिक्सल 6a की कीमत में भारी गिरावट देखा गया है। जिससे कस्टमर्स इस फोन पर हजारों रुपए बचा सकते हैं। गूगल के 6a फोन पर कस्टमर्स को 16 हजार तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 6a के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 27,999 रुपये में ले सकते हैं, बिना ऑफर के इस फोन की कीमत 43,999 रुपये है। इसके अलावा भी आपको कई बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिल सकता है। तो आइए आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से समझाते हैं।

Pixel 6a की नई कीमत

Google Pixel 6a को कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त इस फोन के 6 GB रैम वेरिएंट को 43,999 रुपये में पेश किया गया था। जिसे अब ऑफर्स के तहत आप मात्र 27,999 रुपये में ले सकते हैं। जिससे आप इस फोन पर 16 हजार रुपये बचा सकते हैं।

Pixel 6a के फीचर्स

Pixel 6a में आपको 6.1 इंच का OLED HDR डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसी के साथ इस फोन को गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड किया गया है। इसके अलावा आपको Pixel 6a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल केअल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है। कैमरे के साथ मैजिक इरेजर और नाइट साइट जैसे खास फीचर्स भी यूजर्स को मिल रहे हैं। इसके साथ आपको इस फोन में 18W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,400mAh की बैटरी भी मिल रहा है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

Google Pixel 7a के लॉन्च से पहले ही Pixel 6a की कीमत में भारी गिरावट

Pixel 6a पर ऑफर

इस हैंडसेट पर 16 हजार की छूट के अलावा आप अन्य ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से इस फोन का पेमेंट करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इस फोन पर 26 हजार तक के एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ पा सकते हैं। इसके लिए आपको इस बात का खास ध्यान देना होगा कि, एक्सचेंज ऑफर वैल्यू आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड होगा। अगर आप इस हैंडसेट को EMI पर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 985 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती EMI फैसिलिटी भी मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google is launching Google Pixel 7a today in its upcoming i/o event. Although this smartphone will be introduced in India on 11 May. Even before the launch of Pixel 7a, the price of Pixel 6a has seen a huge drop. Customers are getting a discount of up to 16 thousand on Google's 6a phone. You can get the 6GB RAM and 128GB internal storage variant of Pixel 6a on Flipkart for Rs 27,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X