'फेस अनलॉक' फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है Google Pixel 7a, जानें कीमत

Google Pixel 7a: गूगल अपना नया स्मार्टफोन आने वाले दिनों में जल्द ही लॉन्च कर सकता है। जिसमें Pixel 7a और Google Pixel Fold को एक साथ पेश करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अपकमिंग फोन में गूगल कई अपडेटेड फीचर्स को शामिल कर सकता है। पिक्सल फोल्ड अगर लॉन्च होता है, तो ये गूगल के पहले फोल्डिंग डिवाइस में शामिल हो जाएगा।
यह स्मार्टफोन अपने लॉन्चिंग से पहले ही डिटेल्स लीक होने के कारण लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहता है। लीक जानकारी की मानें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन के पिक्सल सीरीज में कंपनी 'फेस अनलॉक' की सुविधा दे सकती है। जिससे आप पहले से ज्यादा अपने फोन को सिक्योर रख सकेंगे।
वहीं टिपस्टर SnoopyTech की ट्वीट की मानें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 'फेस अनलॉक' फीचर को भी शामिल कर सकती है। जिससे अब यूजर फेस लॉक फीचर का यूज कर अपने फोन को सुरक्षित रखने में कामयाब रहेंगे।
गूगल पिक्सल 7a संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक जानकारी की मानें तो इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकता है। इसी के साथ इसमें आपको G2 Tensor चिप भी मिल सकता है। वहीं इस फोन में एंड्रॉइड 13 ओएस आउट-ऑफ-द-बॉक्स बूट होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो आपको इसमें 64 मेगापिक्सल के सोनी IMX787 प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल सकता है। इसके अलावा इसमें कंपनी 5W की बैटरी दे सकती है।

गूगल पिक्सल 7a की संभावित कीमत और कलर
लीक हुई डिटेल्स में इस फोन के कीमत का भी खुलासा किया गया है। जिसके अनुसार इस अपकमिंग फोन की यूएस में कीमत $499 यानि की लगभग 40,900 रुपये हो सकता है, जो गूगल पिक्सल 6a के मुकाबले $50 यानि कि 4,100 रुपये ज्यादा है। इसके कलर की बात करें तो इसमें आपको स्नो, हल्का नीला, चारकोल और कोरल रंग का ऑप्शन मिल सकता हैं। आपको बता दें, कंपनी के ओर से अभी तक इस अपकमिंग फोन को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








