Google Pixel 7a की लॉन्चिंग से पहले कीमत का खुलासा, 11 मई को भारत में होगा लॉन्च

गूगल के नए स्मार्टफोन Google Pixel 7a को कंपनी 11 मई को भारत में लॉन्च करने वाली है, जिसका यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिम गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 7a के लॉन्चिंग से पहले ही इसके कीमत लीक हो गई है। इस फोन को कंपनी वैसे तो Google I/O 2023 इवेंट के दौरान 10 मई को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर रही है, लेकिन भारतीय बाजार में इसे 11 मई को पेश किया जाएगा। जिसके बाद भारत में इसकी सेलिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। आइए आपको आगे इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Google Pixel 7a के संभावित फीचर्स
गूगल पिक्सल 7a पुराने मॉडल गूगल पिक्सल 6a का अपग्रेडेड वर्जन है। जिसे Pixel 7 सीरीज के समान एक नए डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, अपकमिंग फोन Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन जैसा ही दिखता है। हालांकि कंपनी की तरफ से Google Pixel 7a के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी तक कोई जानाकारी शेयर नहीं की गई है। इसी के साथ Google Pixel 7a को लेकर ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस डिवाइस में Tensor G2 प्रोसेसर यूजर्स को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जो रिफ्रेश रेट 90Hz के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा का सेटअप दिया ज सकता है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और सेल्फी या फिर वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन में वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन मिल सकता हैं। साथ ही इस डिवाइस में Magic Eraser, Photo Unblur और Night Sight का भी ऑप्शन दिया जा सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत
जैसा की आपको पहले ही बता चुके हैं कि, इस फोन के लॉन्चिंग से पहले कीमत का खुलासा हो गया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Google Pixel 7a की कीमत कंपनी के पुराने मॉडल Pixel 6a से कहीं ज्यादा होगा। Pixel 7a को कंपनी भारत में 50,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, भारत में Google Pixel 6a को 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








