Home
Mobile

Flipkart Diwali Sale में Google Pixel 7a पर भारी छूट, 11 हजार से ज्यादा की करें बचत, यहां जानें ऑफर

Google Pixel 7a Offer Price: आज से यानि कि 2 नवंबर से Flipkart पर Diwali Sale की शुरूआत होने जा रही है। जिसके तहत ग्राहक सभी ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। Flipkart Diwali Sale में ग्राहक iPhone 14 से लेकर Google Pixel तक के स्मार्टफोन्स को भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर के साथ अपने घर ला सकते हैं। वहीं Pixel 7a पर भी जबरदस्त डील देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह सेल उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, जो कम दाम में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हों। तो चलिए आपको इस सेल के तहत पिक्सल 7ए पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 7a पर ऑफर और कीमत

Google Pixel 7a को ग्राहक फ्लिपकार्ट से बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, गूगल ने अपने इस हैंडसेट को 43,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे 8 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ Flipkart पर 35,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा SBI कार्ड से इसकी खरीदारी पर 3000 रुपये का अन्य डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 32,999 रुपये तक हो जाएगी। साथ ही साथ इस हैंडसेट पर ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर और अन्य बेनिफिट्स का भी लाभ दिया जा रहा है। जिसके साथ कस्टमर्स गूगल पिक्सल 7ए को कीमत से लगभग 11 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने ब्लैक, वाइट, ग्रे और ब्लू चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Flipkart Diwali Sale में Google Pixel 7a पर बंपर डिस्काउंट, यहां जानें

Google Pixel 7a स्पेसिफिकेशन्स

गूगल पिक्सल 7a में यूजर को 6.1-इंच की FHD प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को Tensor G2 प्रोसेसर से लैस किया है। जो कि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। गूगल का यह हैंडसेट Android 13 के साथ आता है, इसमें ग्राहकों को लेटेस्ट Android OS मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64MP + 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4300mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 7a has been made available in Flipkart Diwali Sale for Rs 35,999 with a discount of up to Rs 8,000. Another discount of Rs 3000 is available on its purchase through SBI card. After which its price will go up to Rs 32,999. Apart from this, customers are also being given the benefit of exchange offer and other benefits on this handset. With which customers can buy Google Pixel 7A with a discount of up to Rs 11,000 from the price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X