Home
Mobile

Google Pixel 6a से कितना अलग होगा Google Pixel 7a, यहां जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 6a से कितना अलग होगा Google Pixel 7a, यहां जानें

Google I/O 2023 इवेंट में Google Pixel 7a को लॉन्च कर दिया गया है। जिसके बाद इस लेटेस्ट फोन की भारत में भी एंट्री हो चुकी है। Pixel 7a Google Tensor G2 चिपसेट पर बेस्ड है जो टाइटन M2 सुरक्षा सह-प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज स्पेस के साथ युग्मित है। Pixel 7a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का मेन कैमरा 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। 95-डिग्री अल्ट्रावाइड फील्ड ऑफ व्यू के साथ 13MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। आइए आपको आगे बताते हैं कि, यह स्मार्टफोन पुराने मॉडल Google Pixel 6a से कितना है।

Google Pixel 7a और 6a के डिस्प्ले

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करते हैं, Google Pixel 7a स्मार्टफोन को 6.1-इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। वहीं आपको Google Pixel 6a में 6.1 इंच का OLED HDR डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। साथ ही यह फोन गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

Google Pixel 7a और Pixel 6a का कैमरा

Google Pixel 6a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिनका प्राइमरी कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल केअल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है। कैमरे के साथ मैजिक इरेजर और नाइट साइट जैसे खास फीचर्स भी यूजर्स को मिल रहे हैं। वहीं Google Pixel 7a को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ही सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Google Pixel 6a से कितना अलग होगा Google Pixel 7a, यहां जानें

Google Pixel 7a और Pixel 6a की बैटरी

Pixel 6a में 18W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,400mAh की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, और USB टाईप-सी पोर्ट मिल रहा है। वहीं Google Pixel 7a स्मार्टफोन में 4,385mAh की बैटरी दी गई है, जो Pixel 6a की बैटरी से छोटी है। Google ने पहली बार Pixel 7a के साथ वायरलेस चार्जिंग को शामिल किया है जो Qi चार्जिंग स्टैंडर्ड को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।

Google Pixel 7a और Pixel 6a की कीमत

Google Pixel 6a को कंपनी ने भारत में 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। वहीं Pixel 7a के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को भारत में 43,999 रुपये तय की गई है। जिसे आप लॉन्चिंग ऑफर के तहत बैंक कार्ड का यूज कर 4 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ यह फोन 39,999 रुपये की कीमत में ले सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 7a can be launched today at the Google I / O 2023 event. But it will be launched in India on 11 May. Many information about this phone has been leaked even before its launch. In which it has been claimed that Pixel 7a can be introduced with the second generation Tensor G2 chipset. Let us tell you further that how different this smartphone can be from Google Pixel 6a.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X