Home
Mobile

Pixel 7 से कितना अलग है Google Pixel 7A, क्या है दोनों फोन्स में खास अंतर, जानिए

Pixel 7 से कितना अलग है Google Pixel 7A, यहां जानिए

Google Pixel 7A को कंपनी ने अपने I/O 2023 डेवलपर इवेंट में लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद इस फोन की भारतीय बाजार में भी एंट्री हो चुकी है। Pixel 7a को Google की A-सीरीज के तहत पेश किया गया है। आइए आपको आगे बताते हैं कि, यह स्मार्टफोन अपने पुराने मॉडल Pixel 7 से कितना खास है।

Pixel 7a के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 43,999 रुपये तय की गई है। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। लॉन्चिंग ऑफर के तहत अगर यूजर्स बैंक कार्ड का यूज करते हैं तो उन्हें 4 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। इसमें यूजर्स को चारकोल, स्नो और सी कलर के तीन ऑप्शन मिल रहे हैं।

Google Pixel 7 और Google Pixel 7a का डिस्प्ले

Google Pixel 7 की बात करें तो इसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच AMOLED FHD स्क्रीन मिल रही है। इस स्मार्टफोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह स्मार्टफोन Google Tensor G2 चिप से संचालित होता है। इसी के साथ इस फोन में यूजर्स को 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिल रहा है। तो वहीं Google Pixel 7a स्मार्टफोन में Tensor G2 प्रोसेसर और 6.1 इंच full HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है।

Pixel 7 से कितना अलग है Google Pixel 7A, यहां जानिए

Google Pixel 7 और Google Pixel 7a का कैमरा

Google Pixel 7 में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन के रियर सेटअप से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं Google Pixel 7a फोन में यूजर्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

Google Pixel 7 और Google Pixel 7a की बैटरी

Google Pixel 7 में आपको 4,335mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। तो वहीं Google Pixel 7a की बात करें तो इस फोन में वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों के ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इस नए स्मार्टफोन में यूजर्स को 4385mAh की बैटरी मिल रही है।

Google Pixel 7 और Google Pixel 7a के कलर

Google Pixel 7 स्मार्टफोन को आप ओब्सीडियन, लेमनग्रास और स्नो तीन कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं। वहीं Google Pixel 7a में यूजर्स को चारकोल, सी और स्नो तीन कलर ऑप्शन मिल रहा है।

Google Pixel 7 और Google Pixel 7a की कीमत

Google Pixel 7 को कंपनी ने 59,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया था। तो वहीं Google Pixel 7a को 43,999 हजार के शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company can present Google Pixel 7A during its upcoming event Google I / O on May 10. Although it is going to knock the smartphone in the Indian market on May 11. The company will launch this phone as the successor of Pixel 6a. In which you can get options of blue, carbon and cotton shades. Let us tell you further that how special this upcoming smartphone is from its old model Pixel 7.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X