Home
Mobile

Google Pixel 7a को 10 मई को नए कलर ऑप्शन के साथ किया जाएगा लॉन्च

Google Pixel 7a को 10 मई को नए कलर ऑप्शन के साथ किया जाएगा लॉन्च

Google अपने अपकमिंग इवेंट , I/O 2023 के लिए कमर कस रहा है। कंपनी 10 मई को अमेरिका में अपने एनुअल डेवलपर प्रोग्राम की मेजबानी करेगी। इस इवेंट में, Google द्वारा Android 14 की घोषणा करने की संभावना है। जिसमें Pixel Fold, Pixel Tablet और Pixel 7a शामिल हैं। Google Pixel 7a के फीचर और स्पेसिफिकेशन हाल ही में MySmartPrice द्वारा खुलासा किया गया था। वहीं अब टिप्सटर ने नए कलर ऑप्शन में 7a की इमेज को अपलोड किया है।

लीक हुए डिटेल्स के आधार पर, यह कहना सुरक्षित है कि Pixel 7a चार कलर ऑप्शनो में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने आमतौर पर अपने A सीरीज के फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। हालाँकि, इस बार, Google लाइनअप में एक और शेड जोड़ सकता है। आइए एक नजर डालते हैं लॉन्च से पहले लीक हुए Google Pixel 7a के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स के साथ अन्य डिटेल्स पर।

Google Pixel 7a कलरफुल A-सीरीज फोन हो सकता है

Google Pixel 7a एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा और यह फ्लैगशिप Pixel 7 सीरीज के नीचे होगा। यह 10 मई को I/O 2023 में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले, Blass ने फोन के कोरल कलर ऑप्शन का एक डिजाइन रेंडर अपलोड किया है। पिछले पैनल के बाकी डिजाइन की तुलना में पीछे की ओर कैमरा बार में हल्का शेड दिया गया है।

MySmartPrice, हफ्तों पहले, फोन के डिजाइन रेंडर का खुलासा किया था, जिसमें अन्य तीन कलर ऑप्शनो का भी अनावरण किया गया था। Pixel 7a ग्रे, सिल्वर और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

Google Pixel 7a को 10 मई को नए कलर ऑप्शन के साथ किया जाएगा लॉन्च

आगे की तरफ, Pixel स्मार्टफोन में फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। 13MP के फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा। इसके अलावा, Pixel 7a 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट की पेशकश करेगा। ऑन-स्क्रीन कंटेट के आधार पर स्क्रीन 60Hz और 90Hz रिफ्रेस रेट के बीच स्विच करने के लिए एक अनुकूली रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

Pixel 7a के CAD 702 (लगभग 42,200 रुपये) के लिए सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च होने की संभावना है। यह एंड्रॉइड 13 बॉक्स से बाहर बूट करेगा।

Pixel 7a कैमरा और बैटरी

इसके अलावा, हमारी हालिया रिपोर्ट में फोन के प्रमुख स्पेक्स का खुलासा हुआ है। Google Pixel 7a में पीछे की तरफ 64MP का डुअल-कैमरा सेटअप होगा। साथ ही 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर भी होगा। इसमें Google Titan M2 सुरक्षा चिप के साथ Tensor G2 SoC भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी फोन को 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगी।

लॉन्च के समय, Google का दावा होगा कि नया पिक्सेल एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड में होने पर 72 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइट करेगा। डिवाइस में 4385mAh की बैटरी और 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पेशकश की संभावना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pixel 7a can be launched in four color options. The company has usually launched its A series phones in three color options. However, this time around, Google might add one more shade to the lineup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X