Google Pixel 8 , Pixel 8 Pro भारत में अब 256GB स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध, जानिए कीमत
Google Pixel 8 Series 256GB Storage Variant: गूगल ने अपने Pixel 8 और Pixel 8 Pro हैंडसेट के नए स्टोरेज वेरिएंट को भारतीय बाजार में उपलब्ध करा दिया है। अब ग्राहक इन दोनों नए मॉडल्स को 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी खरीद सकेंगे। आपको बता दें, गूगल ने पिछले महीने अक्टूबर में ही अपने लेटेस्ट सीरीज पिक्सल 8 के तहत दो नए हैंडसेट पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो को भारत में लॉन्च किया था। जिसे कंपनी ने 128GB सिंगल स्टोरेज वेरियंट में ही उपलब्ध कराया था। तो आईए आपको इस नए वेरियंट की कीमत और फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।
Google Pixel 8 सीरीज 256GB स्टोरेज वेरियंट कीमत
गूगल पिक्सल 8 के नए स्टोरेज वेरियंट की बात करें तो इसके Pixel 8 के 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 82,999 रुपये तय की गई है। हीं Pixel 8 Pro के लिए ग्राहकों को 1,13,999 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप भी इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है, जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अगर कस्टमर SBI क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करता है तो उसे 3,500 रुपये और नॉन-EMI ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। पिक्सल 8 को हेजल, ऑब्सिडियन और रोज और पिक्सल 8 प्रो को बे और ऑब्सिडियन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

पिक्सल 8 सीरीज स्पेक्स
गूगल पिक्सल 8 प्रो में यूजर्स को 6.7 इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो 1-120 हर्ट्ज़ डायनमिक रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। वहीं इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2400 निट्स तक है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को Tensor G3 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें 12 GB रैम के साथ 128 GB व 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पर 50MP प्राइमरी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलिफोटो लेंस से लैस है। इसे पावर देने के लिए गूगल ने इसमें 5050mAh की बैटरी दी है, जो 30W वायर्ड और 23W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। आपको बता दें, गूगल ने अभी हाल ही में ऐलान करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि, अगले साल से कंपनी 'मेड इन इंडिया' पिक्सल फोन रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








