Home
Mobile

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro नए मिंट कलर ऑप्शन में लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Google ने अपने Pixel 8 और Pixel 8 Pro को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में मिन्ट फ्रेश नाम के साथ अपकमिंग कलर वेरियंट को टीज किया था।

दरअसल अक्टूबर में लॉन्च के वक्त Pixel 8 को Obsidian, Hazel और Rose कलर में पेश किया गया था, वहीं Pixel 8 Pro को Obsidian, Bay और Porcelain कलर ऑप्शन में लाया गया था। अब इन फोन्स को कस्टमर्स नए Mint कलर ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro नए मिंट कलर ऑप्शन में लॉन्च, जानें कीमत

तो चलिए आपको आगे Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro के नए कलर ऑप्शन्स वेरियंट की कीमत से लेकर उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिसकी मदद से इसे आप खरीद सकें।

Google Pixel 8, 8 Pro की कीमत और उपलब्धता: Google Pixel 8, Pixel 8 Pro का मिंट कलर वेरिएंट Google स्टोर पर एक्सकुलेसिव तौर पर लिस्टेड है। यह स्मार्टफोन समान कीमत पर सिर्फ 128GB मॉडल में ही उपलब्ध कराया गया है।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro नए मिंट कलर ऑप्शन में लॉन्च, जानें कीमत

वहीं मिंट Pixel 8, Google इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टेड है, लेकिन ता दें, Google भारत में केवल Flipkart के जरिए ही Pixel फोन बेचता है, इसलिए भारत में फ्लिपकार्ट पर नया कलर ऑप्शन लिस्ट हो गया है।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स: Google Pixel 8 में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro नए मिंट कलर ऑप्शन में लॉन्च, जानें कीमत

जबकि Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2400 nits तक है।

कंपनी ने Pixel 8, Pixel 8 Pro स्मार्टफोन Google के नॉन-कोर Tensor G3 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस किया है। आगे कैमरा सेटअप की डिटेल जानते हैं।

Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा 48 मेगापिक्सल क्वाड-PD 5x जूम कैमरा दिया गया है। वहीं Pixel 8 में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा-PD प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Pixel 8 और 8 Pro के फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Pixel 8 में 4575mAh की बैटरी मिलेगी, जो 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Pixel 8 Pro में 5,050mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 8 Pro has a 6.7-inch QHD+ LTPO OLED display, which has a resolution of 1344x2992 pixels, refresh rate 120Hz and peak brightness up to 2400 nits.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X