Home
Mobile

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro की भारत में इस दिन से शुरूहो रही बिक्री, जानें कीमत व ऑफर्स डिटेल

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro Sale: स्मार्टफोन ब्रांड गूगल ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए पिक्सल 8 सीरीज पर से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो को पेश किया है। जो Tensor G3 चिपसेट से लैस हैं। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इन फोन्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी गूगल के इन हैंडसट्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए आपको इस पर मिलने वाले बंपर छूट के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिससे आप इसे किफायती दाम में खरीद सकते हैं।

Pixel 8 , Pixel 8 Pro की भारत में कीमत

Google Pixel 8 को दो वेरिएंट के साथ लाया गया है। जिसमें 8GB/128GB और 8/256GB वेरिएंट ऑप्शन मिलेंगे। इस मॉडल की शुरूआती कीमत कंपनी ने 75,999 रुपये तय किया है। वहीं Google Pixel 8 Pro को भी 12/256GB और 12/512GB दो स्टोरज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी शुरूआती कीमत 1,06,999 रुपये है। इन दोनों लेटेस्ट फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 12 अक्टूबर से शुरू का जाएगी। पिक्सल 8 की प्री-बुकिंग पर Pixel Buds Pro और पिक्सल 8 प्रो की प्री-बुकिंग पर Pixel Watch 2 फ्री मिल रहा है।

Pixel 8 , Pixel 8 Pro पर ऑफर

अगर ग्राहक पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से प्री-बुक करता हैं, तो उसे बैंक डिस्काउंट के साथ एडिशनल एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जाएगा। Pixel 8 पर कस्टमर को 8000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं Pixel 8 Pro पर 9000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 4000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि बैंक ऑफर का लाभ केवल ICICI बैंक, Axis बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के कार्ड धारकों के लिए ही उपलब्ध है।

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro की भारत में इस दिन से शुरूहोगीबिक्री, जाने

Pixel 8, Pixel 8 Pro के फीचर्स

Pixel 8 में आपको 6.2-इंच की Actua डिस्प्ले मिल रही है, जो120Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस साथ आ रही है। वहीं Pixel 8 Pro में 6.7-इंच Super Actua डिस्प्ले दिया गया है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें आपको 2400 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज के दोनों मॉडल को गूगल के Tensor G3 चिपसेट के साथ पेश किया है। जिसमें यूजर्स को Audio Magic Eraser फीचर भी मिल रहे हैं। जिसकी मदद से वीडियो में सुनाई देने वाली अलग-अलग आवाजों को भी इरेज किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has fixed the starting price of Google Pixel 8 at Rs 75,999. Whereas Google Pixel 8 Pro has been launched with a starting price of Rs 1,06,999. The sale of these two latest phones will start on Flipkart from October 12. Pixel Buds Pro is available free on pre-booking of Pixel 8 and Pixel Watch 2 is available free on pre-booking of Pixel 8 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X