Google Pixel 8 को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का आखिरी मौका, जल्दी करें
Google Pixel 8 Discount: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर चल रहे Big Saving Days Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय हो सकता है।
इस सेल के तहत कंपनी ने Google Pixel 8 को भी कीमत से कम दाम में बिक्री के लिए उपल्बध कराया है। तो चलिए आगे आपको इस फोन की नई कीमत और ऑफर डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

Google Pixel 8 की कीमत - Google Pixel 8 स्मार्टफोन के 8GB/128GB वेरियंट की कीमत 75,999 रुपये है। लेकिन Flipkart Big Saving Days Sale 2024 में इस फोन को 17% डिस्काउंट के साथ महज 62,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
साथ ही अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी SBI बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर के साथ करता है, तो वह इस फोन पर अच्छा खासा बचत कर सकता है। SBI कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर इसके 8GB/128GB पर 6250 रुपये तक की छूट मिलेगी।

वहीं अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ले सकेंगे। ऐसे आप सेल के तहत इस फोन पर हजारों तक की बचत कर सकेंगे।
लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना है कि, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल जो 2 मई से चल रहा है, आज यानी 9 मई को रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। ऐसे में इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए आपको आज ही इस फोन की खरीदारी करनी होगी।

Google Pixel 8 के स्पेसिफिकेशन - गूगल ने अपने इस फोन में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120hz और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक का है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Tensor G3 चिपसेट शामिल किया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
जो 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो इसके बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4575mAh की बैटरी दी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








