Home
Mobile

भारत में Pixel 9 Series के लॉन्च से ठीक पहले Gogle Pixel 8 पर 21 हजार तक की भारी छूट

Google अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Pixel 9 आज रात (13 अगस्त) को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने वाला है। जिसके तहत कंपनी चार नए फोन्स को पेश कर सकती है। हालांकि, भारत में इसकी एंट्री एक दिन बाद यानी कि, 14 को होगी। लेकिन पिक्सल 9 के देश में आने से पहले ही इसके पुराने मॉडल Pixel 8 पर भारी छूट की घोषणा की गई है।

तो आइए आपको आगे इसे ऑफर के साथ कहां से खरीदा जा सकता है, भारत में लॉन्चिंग कीमत क्या थी से लेकर अब इसे किस कीमत में बेचा जा रहा है बताते हैं। इसके साथ ही हम ये भी जानेंगे कि, क्या इसे खरीदना सही होगा या नहीं।

भारत में Pixel 9 Series के लॉन्च से ठीक पहले Gogle Pixel 8 पर भारी छूट

Google Pixel 8 पर भारी छूट: आपको बता दें, पिछले साल Google ने अपने इस हैंडसेट Pixel 8 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 75,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया था।

लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसे 17,000 रुपये फ्लैट डिस्काउंट के साथ मात्र 58,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं अगर कोई ग्राहक इसे ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड की मदद से खरीदता है, तो वह इस पर 4000 रुपये का अन्य डिस्काउंट ले सकेगा।

भारत में Pixel 9 Series के लॉन्च से ठीक पहले Gogle Pixel 8 पर भारी छूट

जिसके बाद Google Pixel 8 स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत 54,999 रुपये हो जाएगी। यानी कि, आप इस फोन को पूरे 21,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा इस फोन पर 54,150 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

Pixel 8 को खरीदना सही होगा- तो हमारा जवाब है, जी हां, आप इसे बिना किसी कंफ्यूजन के खरीदा सकते हैं। इसमें तगड़ा कैमरा, दमदार प्रोसेसर के साथ ग्लास विक्टस सिक्योरिटी है।

Pixel 8 स्पेक्स- पिक्सल 8 में आपको 2400 x 1080 रेजोल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही यह Google के Tensor 3 चिपसेट द्वारा संचालित है। जो रोजाना उपयोग, गेमिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए परफेक्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5 मेगापिक्सल Dual PD फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके पावर देने के लिए गूगल ने इस फ्लैगशिप फोन में 4575mAh की बैटरी दी है, जो 30W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
google pixel 8 huge discount on flipkart before pixel 9 series launch in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X