Google Pixel 8, Pixel 8 Pro फोन के लॉन्च से पहले डिजाइन का खुलासा, भारत में इस दिन हो रही एंट्री
Google Pixel 8 Series: गूगल अपने अगले सीरीज पिक्सल 8 को अगले महीने लॉन्च करने जा रहा है। जिसे लेकर अबतक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं Alphabet Inc. के मालिकाना हक वाली कंपनी ने इस सीरीज के डिवाइस का खुलासा कर दिया है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की डिटेल्स और भारत में इसकी एंट्री कब होगी इसकी पूरी जानकारी विस्तार में बताते हैं।
आपको बता दें , 4 अक्टूबर 2023 को इस सीरीज से कंपनी पर्दा उठाएगी। गूगल के जारी प्रोमो वीडियो के अनुसार, पिक्सल 8 सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro को एक साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Pixel Watch 2 को भी पेश किया जाएगा। कंपनी पिक्सल 8 सीरीज को पिछले मॉडल पिक्सल 7 सीरीज के डिजाइन के साथ ही लाएगी। यानि कि, Pixel 8 Series में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा और सॉफ्ट एज को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश दी जा सकती है।
हालांकि Pixel 8 , Pixel 8 Pro को गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो की से कहीं बेहतर Tensor G3 चिपसेट के साथ मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, Pixel 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने का खुलासा हो चुका है। वहीं पिक्सल 8 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दस्तक देगा। साथ ही साथ Pixel 8 Pro में एनहेन्स्ड ज़ूमिंग के साथ पेरिस्कोप-स्टाइल लेंस कंपनी दे सकती है।

भारत में Google Pixel 8, Pixel 8 Pro की लॉन्चिंग डेट
गूगल के जारी टीजर की मानें तो गूगल के नए सीरीज को भारत में भी 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इन दोनों अपकमिंग फोन्स के प्री-ऑर्डर 5 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। Pixel 8 और Pixel 8 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से होगी।
Pixel 8 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
गूगल Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन में कंपनी गूगल Tensor G3 चिपसेट के साथ नाइट साइट वीडियो फीचर को शामिल कर सकती है। इसके साथ ही Pixel 8 को हेज़ल, ओब्सीडियन, पिंक और मिंट 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Pixel 8 Pro को ओब्सीडियन, मिंट और पोर्सिलिन तीन कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








