Google Pixel 8 Pro के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा, लॉन्च से पहले यहां जानें सबकुछ
Google Pixel 8 Pro: गूगल बहुत जल्द अपने नए सीरीज पिक्सल 8 को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो को पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के हैंडसेट पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही है। नई अपडेट में Pixel 8 Pro के ऑफिशियल 3D रेंडर्स को Pixel Simulator वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। जिसे बाद में हटा लिया गया। जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की जानकारी पहले ही सामने आ गई है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।
Google Pixel 8 Pro के स्पेसिफकेशन्स
रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel 8 Pro में 6.7 इंच OLED LTPO पैनल दिया जाएगा। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। गूगल अपने इस फोन को Tensor G3 के साथ लॉन्च करेगा। जिसमें 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। Pixel 8 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung GN2 प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 11 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे वापर देने के लिए कंपनी इसमें 4950mAh की बैटरी शामिल करेगी, 27W वायर्ड और 23W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। सिक्यॉरिटी के लिए इस फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन को ऐंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Google Pixel 8 Pro के 3D रेंडर्स को अभी हाल ही में लॉन्च हुए Pixel Simulator पेज पर स्पॉट किया गया। हालांकि अब इसे हटा दिया गया है। लेकिन तब तक इस फोन की कई खास जानकारी सामने आ गई। नई रिपोर्ट की मानें तो गूगल पिक्सल 8 प्रो के बेस वेरियंट की कीमत यूरोप में €1,235.72 यानी लगभग 1,10,000 रुपये तक होगी। आपको बता दें, इस फोन को कंपनी तीन कलर विकल्प के साथ ला रही है। जिसमें Sky, Licorice और Porcelain कलर ऑप्शन शामिल होंगे।
वहीं इससे पहले की लीक के अनुसार पिक्सल 8 प्रो को फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें एक पंच होल शामिल होगा। इसके अलावा इसके रियर पैनल पर एक कैमरा सेटअप होगा। इस हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप, माइक्रोफोन और बॉडी टेम्परेचर सेंसर मिलने की उम्मीद है।
पिक्सल 8 प्रो के प्राइमरी लेंस के साथ एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलिफोटो कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसका टेलिफोटो कैमरा 5x जूम के साथ आ सकता है। वहीं फोन में नीचे की साइड की ओर माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर दिए जाएंगे। इसमें यूजर को NFC कनेक्टिविटी के साथ एक सिम कार्ड स्लॉट भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








