Home
Mobile

Google Pixel 8 pro के खास स्पेसिफिकेशन लीक, अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

Google Pixel 7 के बाद से ही सबकी नजरें Pixel 8 पर टिकी हैं। अपने लॉन्चिंग से पहले ही यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। वही कंपनी भी अपने नए 8 सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह सीरीज अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। गूगल इस सीरीज को Google Pixel 7 लाइनअप के सक्सेसपर के तौर पर लॉन्च कर सकती है। फिलहाल पिक्सल 8 सीरीज के खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आए हैं। जिसके अनुसार इस सीरीज को कंपनी इन-हाउस Tensor G3 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। तो आईए आपको आगे इस फोन में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Pixel 8 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

इस सीरीज को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में टिप्सटर योगेश बरार ने पिक्सल 8 को लेकर एक ट्वीट कर इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस पोस्ट किए। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इस फोन में 6.7 इंच QHD+ (2960 x 1440 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह आगामी फोन एंड्रॉइड 14 पर काम कर सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने इस अपकमिंग हैंडसेट को इन-हाउस Tensor G3 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। जिसमें टाइटन चिप , 2GB रैम और 128GB और 256GB के स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है।

Google Pixel 8 pro के खास स्पेसिफिकेशन लीक, जानिए क्या कुछ होगा खास

फोटोग्राफी के लिए Pixel 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 64MP का और 48MP का टेलीफोटो लेंस सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 11 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,950mAh की बैटरी दे सकती है।

Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन

Pixel 7 Pro में 6.7-इंच LTPO QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Tensor G2 चिपसेट से लैस है। इस हैंडसेट में यूजर्स को 12GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। पिक्सेल फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलता है। Google Pixel 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम और LDAF के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस, 50MP प्राइमरी वाइड-एंगल शूटर और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। सामने की तरफ 11MP का सेल्फी स्नैपर है। कंपनी ने Google Pixel 7 Pro में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The Pixel 8 Pro is expected to come with optical image stabilization (OIS) support at the triple rear camera unit. Whose primary camera can be given 50MP, 64MP with ultra-wide-angle lens and 48MP telephoto lens sensor. Apart from this, a 4,950mAh battery can be provided with 27W wired fast charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X