Home
Mobile

Google Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro फ्लैगशिप फोन में काटे की टक्कर, जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट

Google Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro: गूगल ने हाल ही में अपने नए सीरीज गूगल पिक्सल 8 को लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट पेश किए हैं। जिसमें Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल है। गूगल के प्रो मॉडल का मुकाबला पिछले महीने लॉन्च हुए एप्पल के आईफोन 15 प्रो से माना जा रहा है। ये दोनों स्मार्टफोन बड़े फ्लैगशिप फोन्स में से एक हैं। तो चलिए आपको आगे पिक्सल 8 प्रो बनाम आईफोन 15 प्रो की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बीच मिलने वाले अंतर को बताते हैं।

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro कीमत

सबसे पहले बात इन दोनों फ्लैगशिप फोन्स के कीमत की बात करते हैं। पिक्सल 8 प्रो के 128जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 1,06,999 रुपये तय की गई है। वहीं iPhone 15 Pro के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,34,900 रुपये है।

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro में कीमत से लेकर फीचर्स कर में अंतर, जाने

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro डिस्प्ले

पिक्सल 8 प्रो में 6.7 की Super Actua Display मिल रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। वहीं आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच OLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है।

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro डिजाइन

गूगल पिक्सल 8 प्रो को डिजाइन करने में ऐल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं एप्पल आईफोन 15 प्रो को टाइटेनियम फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया है।

Pixel 8 Pro vs iPhone प्रोसेसर

गूगल पिक्सल 8 प्रो में Google Tensor G3 चिपसेट को शामिल किया गया है। वहीं आईफोन 15 प्रो में एप्पल ने A17 चिपसेट को शामिल किया है, जो लेटेस्ट 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है।

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro स्टोरेज

पिक्सल 8 प्रो को भारत में 12जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किय गया है। वहीं iPhone 15 Pro को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro में कीमत से लेकर फीचर्स कर में अंतर, जाने

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro कैमरा

Google Pixel 8 Pro में गूगल ने AI फीचर दिया है। पिक्सल 8 प्रो में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 64 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल 5x टेलिफोटो लेंस के साथ आ रहा है। वहीं आईफोन 15 प्रो में भी ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस के साथ आ रहा है।

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम

पिक्सल 8 प्रो को लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 14 के साथ लाया गया है। गूगल ने इस फोन में 7 साल तक OS अपग्रेड, सिक्यॉरिटी पैच और फीचर ड्रॉप्स देने का वादा किया है। वहीं आईफोन 15 प्रो को लेटेस्ट iOS17 के साथ लॉन्च किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has recently launched its new series Google Pixel 8. Under which the company has introduced its two new handsets. Which includes Google Pixel 8 and Pixel 8 Pro. Google's Pro model is believed to compete with Apple's iPhone 15 Pro, launched last month. Both these smartphones are one of the biggest flagship phones. So let us tell you further the difference between the price and features of Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X