Home
Mobile

Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च होते ही, पुराने Pixel फोन्स की कीमतें धड़ाम, अब ये है नई कीमत

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी ने पुराने Pixel फोन्स की कीमतों में भारी कटौती की है। दरअसल टेक कंपनी गूगल ने बीते 13 अगस्त को अपनी लेटेस्ट सीरीज को लॉन्च किया है।

जिसके तहत Google Pixel 9, Google Pixel 9 Pro, Google Pixel 9 Pro XL और Google Pixel 9 Fold को शामिल किया गया है। जिसके बाद Google Pixel 8 सीरीज और Google Pixel 7a की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। तो चलिए आपको आगे इनकी नई कीमत और ऑफर्स बताते हैं।

Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च होते ही, पुराने Pixel फोन्स की कीमतें धड़ाम

इनकी कीमतें हुई कम-

Google Pixel 8- इसके 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी ने 75,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती की है, जिसके बाद अब यह मात्र 71,999 रुपये खरीदा जा सकेगा।

जबकि, Google Pixel 8 के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की लॉन्चिंग प्राइज 82,999 रुपये थी, लेकिन 5,000 रुपये तक की कटौती के बाद इस फोन की कीमत 77,999 रुपये हो गई है।

Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च होते ही, पुराने Pixel फोन्स की कीमतें धड़ाम

वहीं Google Pixel 8 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्चिंग प्राइस 1,06,999 रुपये था, लेकिन कंपनी ने इसमें 7,000 रुपये तक की कटौती की है, जिसके बाद इसकी कीमत 99,999 रुपये कर दी गई है।

Google Pixel 8 Pro के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की लॉन्चिंग प्राइस 1,13,999 रुपये थी, लेकिन 7,000 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत अब 1,06,999 रुपये तक हो गई है।

अब बात करते हैं, Google Pixel 8a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की, जिसकी लॉन्चिंग प्राइस 52,999 रुपये थी, लेकिन 3,000 रुपये की कटौती के साथ अब इसे 49,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है।

वहीं Google Pixel 8a के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्चिंग प्राइस 59,999 रुपये थी, जिसे ग्राहक 3,000 रुपये तक की बचत के साथ 56,999 रुपये में खरीद सकेगा।

इतना ही नहीं कंपनी ने Google Pixel 7a की कीमतों में भी कटौती की है। 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस फोन की कीमत 41,999 रुपये कर दी गई है।

गूगल ने अपने इन पिक्सल फोन्स की कीमत में स्थाई तौर पर कटौती की है। कंपनी ने बताया है कि, नई कीमत आने वाले कुछ हफ्तों में लाइव कर दी जाएगी। जिसके बाद नई कीमत के साथ आप इन सभी फोन्स को फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google pixel 8 series and pixel 7a price cut in india after pixel 9 series launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X