Google Pixel 8 सीरीज की बैटरी और फास्ट चार्जिंग डिटेल लीक, यहां जानें सबकुछ
Google Pixel 8 अपने लॉन्च से पहले ही लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार हैं। यही कारण है कि, इस सीरीज को लेकर आय दिन नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में गूगल पिक्सल 8 सीरीज को लेकर नई जानकारी एक बार फिर सामने आई है। जिसके अनुसार इस अपकमिंग सीरीज को बड़ी बैटरी और इसके चार्जिंग पावर को पहले से ज्यादा पावर के साथ लाया जा सकता है। तो आइए आपको इस फोन की लीक जानकारी से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Google Pixel 8 सीरीज के फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Google अपने दोनों अपकमिंग हैंडसेट की बैटरी क्षमता में बदलाव करेगा। Pixel 8 में 4,485mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो Pixel 7 में मिलने वाली 4,270mAh बैटरी का अपग्रेड होगा। वहीं दूसरी ओर Pixel 8 Pro को 4,950mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा, जो Google Pixel 7 Pro में 4,926mAh का अपग्रेड होगा।

Google Pixel 8 सीरीज को लेकर इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार इसका डिस्प्ले Pixel 7 सीरीज की तुलना में छोटा हो सकता है। सबसे खास बता यह है कि, इन सब के अलावा Pixel 8 लाइनअप वाई-फाई 7 का सपोर्ट करता है। जो Wi-Fi 6 और 6E पर बेस्ड है। यह पिछले मॉडल से ज्यादा स्पीड, लेटेंसी और रिलाइबिलीटी के साथ काम करेगा। Pixel 8 मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में अधिक देशों में उपलब्ध होने की उम्मीद है। जिसे इस साल ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड , बेल्जियम और पुर्तगाल में नई लाइनअप को लाया जा सकता है।
Google Pixel 8 सीरीज की खूबियां
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel 8 और Pixel 8 Pro को कंपनी अपने पुराने मॉडल Pixel 7 और Pixel 7 Pro की तुलना में बैटरी और ज्यादा पावर के चार्जिंग स्पीड के साथ लॉन्च कर सकती है। कथित तौर पर वेनिला मॉडल 24W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा वहीं Pixel 8 Pro 27W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। आपको बता दें, Pixel 7 20वॉट और Pixel 7 Pro 23वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वहीं Pixel 8 और Pixel 8 Pro कथित तौर पर 12वॉट क्यूई वायरलेस चार्जिंग के साथ क्रमशः और 23वॉट प्रोपराइटरी वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








