Home
Mobile

Google Pixel 8 सीरीज की खास डिटेल लीक, तगड़ा कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Google Pixel 8 सीरीज की डिटेल लीक, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ होगी एंट्री!

Google Pixel 8 Series: Google Pixel 7 सीरीज लॉन्च होने के बाद से ही फैन्स की नजरें Pixe 8 सीरीज पर टीकी हुई हैं। जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभी इस सीरीज को लॉन्च होने में काफी वक्त है, लेकिन इसके लीक्स आय दिन चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार गूगल पिक्सल 8 सीरीज को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसमें इस फोन के कैमरा की जानकारी लीक हुई है। इस सीरीज को लेकर दावा किया जा रहा है कि, पिक्सल 8 को ISOCELL GN2 कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की मानें तो कंपनी अपने इस डिवाइस में 64MP का टेलीफोटो कैमरा भी दे सकती है। तो आइए आपको इस लीक की जानकारी डिटेल में आगे बताते हैं।

आपको बता दें, कंपनी इस साल के अंत तक Pixel 8 सीरीज को लॉन्च करेगी। जिसके तहत Pixe 8 और Pixe 8 Pro को एक साथ पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग सीरीज को कंपनी Samsung ISOCELL GN2 मेन कैमरा सेंसर के साथ ला सकती है। जो अन्य कैमरा से 35% तक ज्यादा रोशनी कैप्चर करने की क्षमता रखेगा। इसकी मदद से यूजर्स कम लाइट में भी शानदार क्वालिटी में फोटो ले सकते हैं। इसके साथ ही इसमें शटर स्पीड को बढ़ाया और मोशन ब्लर को भी कम किया जाएगा। यह नया सेंसर 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर 8K तक वीडियो सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

Pixel 8 Pro को अल्ट्रावाइड सेंसर अपग्रेड के साथ किया जा सकता है पेश

इतना ही नहीं Pixel 8 Pro को अल्ट्रावाइड सेंसर अपग्रेड के साथ भी पेश किया जा सकता है। जिसे कंपनी 64MP के Sony IMX787 अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ ला सकती है। कुछ दिनों पहले Pixel 8 और Pixel 8 Pro के केस कवर के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि, इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल पुराने वाले मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। आपको बता दें, गूगल ने Pixel 7 Pro में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर दिया है।

Google Pixel 8 सीरीज की डिटेल लीक, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ होगी एंट्री!

Pixel 8 में मिल सकता है 48MP Samsung GN5 सेंसर

लीक रिपोर्ट्स की मानें को Google 12MP IMX386 अल्ट्रा-वाइड कैमरा की जगह अपने आगामी सीरीज प्रो मॉडल को 64MP Sony IMX787 के साथ पेश करेगा। जिसका अल्ट्रा-वाइड कैमरा एक दम नया होगा। Pixel 8 Pro में टेलीफोटो लेंस के साथ ही यूजर्स को 48MP Samsung GN5 सेंसर भी दिए जाने का दावा किया जा रहा है, जो 5x ऑप्टिकल जूम तक शूट कर सकता है। ये सारी जानकारी लीक में सामने आई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने इस अपकमिंग सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new update has come out regarding Google Pixel 8 Series. In the latest update, it has been claimed that the ISOCELL GN2 camera sensor can be seen in the phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X