Google Pixel 8 सीरीज नए कैमरा एप्प, प्रीव्यू बटन फीचर से लैस, 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल
Google Pixel 8 Series: गूगल अपने नए सीरीज पिक्सल 8 को 4 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। इस आगामी सीरीज को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। वैसे तो Google का Pixel स्मार्टफोन अपनी कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी के लिए काफी फेमस है। इसी कड़ी में एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी बहुत जल्द कैमरा एप्प बदलने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो Google कैमरा एप्प सबसे पहले Pixel 8 सीरीज पर लॉन्च होगा। इसके साथ ही Google Pixel 8 series के प्रो वेरिएंट को Audio Magic Eraser फीचर के साथ लाए जाने की उम्मीद है।
Google Pixel 8 Pro के फीचर्स
Pixel 8 Pro के ऑनलाइन लीक इस फोन की डिजाइन और कैमरा लेआउट का भी खुलासा हो चुका है। Pixel 8 Pro में कंपनी 6.7-इंच का QHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें Tensor G3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी Pixel 8 Series के दोनों हैंडसेट के कैमरा में बदलाव कर सकती है। दोनों फोन्स सैमसंग GN2 50MP मुख्य सेंसर (सैमसंग GN1 50MP सेंसर से) के साथ पेश किए जा सकते हैं, जिनका आकार पहले से बड़ा होगा। साथ ही GN1 के मुकाबले 35% अधिक लाइट कैप्चर करने में सक्षम होगा। जिससे यूजर कम रोशनी में भी अधिक चमकदार और क्लियर फोटो खींच सकेगा। Pixel 8 Pro पर अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा को वर्तमान 12MP Sony IMX386 से 64MP Sony IMX787 कैमरे में अपग्रेड किया जा सकता है। Pixel 8 में Sony IMX386 अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल किया जा सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 11MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 5,100mAh बैटरी शामिल की जा सकती है।
Google Pixel 8 Pro के संभावित कीमत
कंपनी अपने इस सीरीज के फोन की कीमतों को बढ़ा सकती है। Pixel 8 Pro के बेस मॉडल, जिसमें 128GB स्टोरेज है, उसकी कीमत EUR 1,235 यानि लगभग 1.10 लाख रुपये तय की जा सकती है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला मॉडल EUR 1,309 यानि लगभग 1.16 लाख रुपये हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई ऑधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
Google Pixel 8 सीरीज के अलावा कंपनी Pixel Buds A star और Pixel Buds Pro पर से भी इस लॉन्चिंग इवेंट में पर्दा उठा सकती है। हालांकि, गूगल के इस इवेंट में पिक्सल फोल्ड और पिक्सल टैबलेट को लॉन्च नहीं किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








