Google Pixel 8 सीरीज Tensor G3 चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानें कीमत
Google Pixel 8 Series: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए Google ने बुधवार को अपने Pixel 8 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट को पेश किया है। जिसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15) से माना जा रहा है। इन दोनों फोन्स के दाम से लेकर फीचर्स, स्पेक्स और सेल की तारीख का भी खुलासा कर दिया गया है। लॉन्च के साथ ही इन फोन्स को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जिसकी बिक्री इस महीने की आखिर तक शुरू हो जाएगी। इन दोनों फोन्स में यूजर्स को Tensor G3 चिपसेट मिल रहा है। तो चलिए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में बताते हैं।
Google Pixel 8 सीरीज की कीमत
Google Pixel 8 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में शुरूआती कीमत 75,999 रुपये है। वहीं Pixel 8 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कस्टमर्स को 1,06,999 रुपये खर्च करने होंगे। इस फोन पर ग्राहकों को फ्लिपकार्ट 9,000 रुपये तक की बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 4,000 रुपये अन्य छूट दे रहा है। जिसके बाद Pixel 8 फोन को मात्र 64,999 रुपये और Pixel 8 Pro को 93,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 8 सीरीज स्पेक्स
कंपनी ने अपने इस सीरीज की डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया है। इसे पिछले मॉडल की तरह ही डिजाइन किया गया है। हालांकि इस बार गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज के कैमरों को एक साथ जोड़ा है। सबसे खास बात यह है कि, ये दोनों लेटेस्ट फोन 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड एल्यूमिनियम से तैयार किए गए हैं। वहीं प्रो मॉडल को पॉलिश एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मैट बैक मिला है। Pixel 8 Pro में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं Pixel 8 को 6.2-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इन दोनों फोन्स को Tensor G3 चिपसेट ले लै किया गया है। जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने में मदद करेंगे। प्रो मॉडल को 12GB LPDDR5X रैम के 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया गया है। इसका US में 1TB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं Pixel 8 में 8GB LPDDR5X रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेंगे।

Google Pixel 8 सीरीज कैमरा
Pixel 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP वाइड एंगल लेंस, एक 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 48MP टेलीफोटो लेंस से लैस है। यह टेलीफोटो लेंस 30x सुपर रेस जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही साथ इसमें Magic Eraser, Photo Unblur, Magic Editor, Motion auto-focus और Best Take फीचर मिलेंगे। वहीं Pixel 8 को डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP वाइड कैमरा और एक 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आएगा। सेल्फी के लिए इसमें10.5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसमें Magic Editor, Magic Eraser, Ultra HDR, Photo Unblur, Face Unblur, Night Sight, Dual exposure controls और Astrophotography जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Google Pixel 8 सीरीज बैटरी
प्रो मॉडल को 5,050mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं Pixel 8 में 4,575mAh की बैटरी शामिल है। जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








