Google Pixel 8 ऑडियो मैजिक इरेजर के साथ होगा लॉन्च , जानें कैसे करेगा काम
Google Pixel 7 के बाद से ही सभी को Pixel 8 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। जिसके तहत कंपनी Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च कर सकती है। गूगल का ये नया सीरीज अक्टूबर तक बाजारों में दस्तक दे सकता है। Pixel 7 और Pixel 7 Pro के मुकाबले सीरीज 8 को नए Tensor के साथ लाए जाने की उम्मीद है। हालांकि इसके लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। इसी बीच इस अपकमिंग सीरीज को लेकर एक खास जानकारी लीक हुई है। जिसके अनुसार पिक्सल 8 सीरीज को ऑडियो मैजिक इरेजर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी मदद से यूजर किसी भी वीडियो में noise और Sound को कंट्रोल कर सकेंगे। आइए आगे जानते हैं कि, इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
जानें क्या होता है 'ऑडियो मैजिक इरेजर'
ऑडियो मैजिक इरेजर फीचर वीडियो में ध्वनी की पहचान कर इसमें से noise और Sound के लिए स्लाइडर प्रोवाइड करता है। जिसे यूजर इस्तेमाल कर ऑडियो को एडिट कर सकता है।
ब्लू कलर में आएगा Pixel 8 Pro
सामने आए वीडियो दिखाई देने वाला फोन Pixel 8 Pro माना जा रहा है। जो ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ दिखाई दे रहा है। साथ ही इसके बगल में एक एलईडी फ्लैश लाइट और टैम्परेचर सेंसर भी शामिल किया गया है। ये हैंडसेट नीले कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

Google Pixel 8 सीरीज के संभावित फीचर
Google Pixel 8 के दोनों मॉडलों में इन-हाउस Tensor G3 SoCs शामिल किए जाने की उम्मीद है। Pixel 8 को 6.17-इंच फुल-HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। वहीं Pixel 8 Pro को 6.7-इंच QHD+ (2960 x 1440 पिक्सल) LTPO OLED पैनल के साथ पेश करने की संभावना है। इन दोनों फोन्स को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Pixel 8 के कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सैमसंग ISOCELL GN2 सेंसर और 11 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर शामिल किया जा सकता है। वहीं Pixel 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जो OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल सेंसर और 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 11 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








