Home
Mobile

Apple के बाद Google Pixel 8 सीरीज के लॉन्च डेट का खुलासा, इस दिन होने जा रही एंट्री, यहां जानें सबकुछ

Google Pixel 8 Pro Launch Date: Apple iPhone 15 सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म होने के ठीक एक दिन बाद Google ने भी अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए, Google Pixel 8 की लॉन्च की डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। आपको बता दें, आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च होने के कुछ हफ्ते बाद ही गूगल अपने नए सीरीज को कई धांसू फीचर्स के साथ पेश करेगा।। तो चलिए आगे आपको इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले खास स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

इस दिन होगा लॉन्च

कंपनी ने ऑफिशियली तौर पर अपने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट 4 अक्टूबर कंफर्म की है। जो Apple iPhone 15 सीरीज के कुछ हफ्ते बाद होगा। गौरतलब है कि, कंपनी ने अपने पिछले मॉडल Pixel 7 और Pixel 7 Pro को भी अक्टूबर में ही लॉन्च किया था।

Google Pixel 8 के फीचर्स

गूगल पिक्सल 8 प्रो को 6.7-इंच LTPO OLED के साथ लाया जा सकता है। जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। गूगल के अपकमिंग पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 8 की कीमत और स्पेक्स इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। जिसमें टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार गूगल पिक्सल 8 को कंपनी 53,450 कीमत या फिर 57,570 रुपये के साथ ला सकती है।

Apple के बाद Google Pixel 8 सीरीज के लॉन्च डेट का खुलासा, यहां जानें

इसके अलावा फ्लैगशिप को आगामी Tensor G3 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकात है। जिसमें 12GB रैम और 128/256GB स्टोरेज कंपनी दे सकती है। वहीं Google Pixel 8 Pro को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार 50MP मेन कैमरा, 64MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो मॉड्यूल के साथ लाया जा सकता है। साथ ही इसे 27W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,950mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक खबर की मानें तो अपकमिंग Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro में कैमरों के लिए AI फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही 'असिस्टेंट वॉयस रिप्लाई' फीचर के साथ इसे लाया जा सकता है।

फिलहाल इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 8 Pro will include 50MP main camera, 64MP ultrawide and 48MP telephoto modules
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X