Home
Mobile

Google Pixel 8 series स्मार्टफोन AI फीचर से होगा लैस ,लॉन्च से ठीक पहले कई खास डिटेल्स आए सामने

Pixel 8 series : गूगल की नेक्स्ट सीरीज Pixel 8 कल यानि कि 4 अक्टूबर को लॉन्च के लिए तैयार है। जिसके तहत कंपनी Pixel 8 और Pixel 8 Pro दो नए फोन्स को पेश करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के अबतक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसमें कई खास खुलासे किए गए हैं। अभी हाल ही में टिप्सटर Arsene Lupin ने अपने X पूर्व में ट्विटर पर इस सीरीज को लेकर एक खास जानकारी शेयर की है, जिसके अनुसार गूगल Pixel 8 सीरीज AI फीचर के साथ आने वाला है। तो चलिए आपको इस सीरीज की अब तक सामने आई सभी लीक्स से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते है।

कंपनी ने पिक्सल 8 का एक हाल ही में एड जारी किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे Google के Pixel फोन पर स्विच करना कितना इजी है। इसमें नॉर्मल फोन से पिक्सल 8 में यूजर को स्विच करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही इसमें पिक्सल 8 की अन्य खासियतों को भी दिखाया गया है।

AI फीचर से लैस होगा Pixel 8 सीरीज

सामने आए विज्ञापन में इसके AI फीचर पर कंपनी ने फोकस किया है। जिसमें आप Pixel 8 के जरिए फोटो में फेस बदलते हुए देख सकते हैं। बेस्ट टेक को Highlight किया गया है, जो AI की मदद से इमेज पहले से मौजूद चेहरे को बदलकर से एक नया रूप देने में सक्षम है।

Google Pixel 8 series स्मार्टफोन AI फीचर से होगा लैस , जानें कीमत

Pixel 8 सीरीज के फीचर्स

ixel 8 और Pixel 8 Pro में गूगल Tensor चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें, इस चिपसेट को सैमसंग के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि, Tensor G3 के साथ आने वाली पिक्सल 8 सीरीज में हाई-परफॉर्मेंस यूजर को मिलेगी। वहीं इस सीरीज की डिजाइन की बात की जाए तो Pixel 8 देखने में Pixel 7 की तरह ही लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन के रियर पर नए कैमरा आइलैंड में तीन अलग-अलग लेंस दे सकती है। पिक्सल 8 में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि pro में 6.7 इंच की LTPO डिस्प्ले दी जा सकती है। बेस मॉडल में 4,575mAhकी बैटरी 27W के फास्ट चार्जिंग के साथ और प्रो मॉडल में 5000 mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग मिलेगी की उम्मीद है। कलर ऑप्शन की बात करें तो पिक्सल 8 ओब्सीडियन, हेज़ल और रोज और Pixel 8 Pro ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और बे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently, tipster Arsene Lupine has shared a special information about this series on his Twitter account, according to which Google Pixel 8 series will be launched with AI feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X