Google Pixel 8 सीरीज भारत में इस कीमत के साथ होगा लॉन्च, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
Google Pixel 8 Pro Price: सभी के इंतजार को खत्म करते हुए गूगल अपने अगले सीरीज पिक्सल 8 को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी दो नए हैंडसेट Pixel 8 और Pixel 8 Pro को एक साथ पेश करेगी। हालांकि इस सीरीज के दोनों फोन्स की कीमत और फीचर्स की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। गूगल के इस सीरीज की सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Apple iPhone 15 सीरीज से माना जा रहा है। तो चलिए आ आपको इन दोनों अपकमिंग फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Pixel 8 Series की भारत में कीमत
सामने आई रिपोर्ट्स की मानें को पिक्स्ल 7 के मुकाबले Pixel 8 सीरीज की कीमत 100 डॉलर ज्यादा होगी। ऐसे में Pixel 8 की कीमत $699 और Pixel 8 Pro की कीमत कंपनी $999 कंपनी तय कर सकती है।
वहीं अगर इस सीरीज के दोनों फोन्स Pixel 8 और Pixel 8 Pro की भारतीय कीमत की बात की जाए तो 9to5Google की हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार एक रिटेल सोर्स से पता चला है कि Pixel 8 की शुरूआती कीमत 58,000 रुपये और Pixel 8 Pro को 82,900 रुपये की कीमत के साथ देश में लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा कलर वेरिएंट की बात की जाए तो Pixel 8 को Obsidian, Rose और Hazel तीन कलर ऑप्शन और Pixel 8 Pro को Obsidian, Porcelain और Bay तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।
हालांकि ये कीमत लीक रिपोर्ट्स के आधार पर है। कंपनी की तरफ से ऑफिशियल इस सीरीज की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सीरीज की सही कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के बाद ही होगा।

Pixel 8 सीरीज के स्पेक्स
Pixel 8 में 6.2 एक्टुआ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें गूगल टेंसर जी3 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोक्स कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5 मेागपिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है।
वहीं Pixel 8 Pro मॉडल में 6.2 सुपर एक्टुआ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें गूगल टेंसर जी3 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसमें फोटोग्राफी लवर्स को ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल और दूसरा 48 मेगापिक्सल का ऑटोफोक्स कैमरा है। वहीं, तीसरा 48 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस के साथ आ रहा है । सेल्फी के लिए इसमें 10.5 मेागपिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें भी कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर दे रही है। साथ ही यह भी IP68 रेटिंग के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








