Home
Mobile

आज से 2 दिन बाद Google Pixel 8 सीरीज की होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें कीमत, स्पेक्स और डिजाइन

Google Pixel 8 Series Launch: गूगल अपने अगले सीरीज पिक्सल 8 को आज से दो दिन बाद लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो स्मार्टफोन्स Pixel 8 और Pixel 8 Pro को पेश करेगी। इन दोनों फोन्स को Pixel 7 और Pixel 7 Pro के अपग्रेड के तौर पर लाया जाएगा। हालांकि पिक्स्ल 8 और पिक्स्ल 8 प्रो के कीमत और स्पेक्स का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो चुका है। अपने खास स्पेक्स के कारण यह सीरीज लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए आपको इस सीरीज की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Pixel 8 Pro सीरीज की कीमत

फेमस टिप्स्टर Kamila Wojciechowska ने X पूर्व में ट्विटर पर इस अपकमिंग फोन्स के कई डिटेल्स शेयर किए हैं। जिनके अनुसार Pixel 8 को 699 डॉलर यानि कि लगभग 51,800 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लाया जाएगा। वहीं Pixel 8 Pro मॉडल की कीमत 899 डॉलर यानि कि, लगभग 74,800 रुपये तय की जाएगी। आपको बता दें, भारतीय बाजार में इसकी कीमत अलग तय हो सकती है। इसके अलावा Pixel 8 को Obsidian, Rose और Hazel तीन कलर ऑप्शन और Pixel 8 Pro को Obsidian, Porcelain और Bay तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

आज से 2 दिन बाद Pixel 8 सीरीज की होने जा रही एंट्री,  जानें कीमत

Pixel 8 Pro सीरीज के स्पेक्स

Pixel 8 में 6.2 एक्टुआ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें गूगल टेंसर जी3 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोक्स कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5 मेागपिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है।

वहीं Pixel 8 Pro मॉडल में 6.2 सुपर एक्टुआ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें गूगल टेंसर जी3 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसमें फोटोग्राफी लवर्स को ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल और दूसरा 48 मेगापिक्सल का ऑटोफोक्स कैमरा है। वहीं, तीसरा 48 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस के साथ आ रहा है । सेल्फी के लिए इसमें 10.5 मेागपिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें भी कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर दे रही है। साथ ही यह भी IP68 रेटिंग के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 8 and Pixel 8 Pro are going to be launched after 2 days. Many details have been revealed so far regarding this series. In which its specs and price have been disclosed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X