Home
Mobile

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना, आपके लिए कौन है बेस्ट, यहां जानें

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro: स्मार्टफोन मेकर कंपनी गूगल ने हाल ही में अपने पिक्सल 8 सीरीज (Google Pixel 8) को लॉन्च कियाा है। जिसके तहत कंपनी ने दो नए हैंडसेट गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो को भारतीय बाजार में पेश किया है। अगर आप भी गूगल का लेटेस्ट फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हम इस आर्किटल में इन दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले खास अंतर बताने बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें। तो आइए आपको Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे मे डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro कीमत

पिक्सल 8 स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 75,999 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके दूसरे वेरियंट 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 82,999 रुपये है। पिक्सल 8 प्रो के 12 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के लिए आपको 1,06,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट के लिए 1,13,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro की भारत में  कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro डिस्प्ले

पिक्सल 8 में 6.2 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इस फोन की डिस्प्ले 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। वहीं पिक्सल 8 प्रो में 6.7 इंच LTPO डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रेजॉलूशन 1344×2992 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ है। इसकी स्क्रीन HDR 1600 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं इस फोन में यूजर को 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल रही है।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro प्रोसेसर

गूगल ने अपने पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो दोनों ही फोन्स को गूगल के 4-nanometre Tensor G3 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा है। जो लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 14 पर का करते हैं।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro कैमरा

फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 8 प्रो में आपको अपर्चर एफ/1.68 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/1.95 के साथ 48 मेगापिक्सल ऑटोफोकस अल्ट्रावाइड और 5x ऑप्टिकल ज़ूम के लिए 48 मेगापिक्सल पेरिस्कोप-स्टाइल टेलिफोटो सेंसर मिलेगा। वहीं Pixel 8 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इन दोनों फोन्स में 10.5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। आपको बता दें, इसका प्रो वेरियंट ऑटोफोकस सपोर्ट करता है।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro बैटरी

पिक्सल 8 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,575mAh की बैटरी दी है। वहीं गूगल पिक्सल 8 प्रो को 5050mAh की बैटरी से लैस किया गया है। गूगल ने अपने दोनों लेटेस्ट पिक्सल फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro डिजाइन

पिक्सल 8 सीरीज के इन दोनों फोन को ग्लास और मेटल से तैयार किया गया है। Pixel 8 Pro में लेटेस्ट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलेगा। वहीं पिक्सल 8 में फर्स्ट-जेनरेशन विक्टस मिल रहा है। कंपनी ने पिक्सल 8 प्रो में बैक पैनल पर मैट फिनिश दिया है, जबकि फ्रेम ग्लॉसी फिनिश के साथ आएगा। पिक्सल 8 स्मार्टफोन को हेज़ल, रोज़ और ऑब्सिडियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। वहीं पिक्सल 8 प्रो को बे और ऑब्सिडियन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro Price: Google Pixel 8 can be purchased in India at a starting price of Rs 75,999 while Pixel 8 Pro can be purchased at a starting price of Rs 1,06,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X