Home
Mobile

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर? डिस्प्ले से लेकर फीचर्स तक, यहां जानें

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro: स्मार्टफोन ब्रांड Google आज यानि कि 4 अक्टूबर को अपनी Pixel 8 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग सीरीज के अंतर्गत लाए जाने वाले Pixel 8 और Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। जिससे इसमें मिलने वाले खास फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। तो चलिए आपको हम इस आगामी फोन पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खास अंतर को बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने सही फोन का चुनाव कर सकें।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro कीमत

पिक्सल 8 की कंपनी 70,200 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ ला सकती है। वहीं पिक्सल 8 प्रो को 96,500 रुपए शुरूआती कीमत के साथ लाया जा सकता है।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro डिस्प्ले

गूगल पिक्सल 8 में यूजर को 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जबकि पिक्सल 8 pro को 6.7 इंच की LTPO डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro प्रोसेसर

गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो दोनों ही फोन्स में कंपनी Google Tensor G3 चिपसेट को शामिल करेगी। इसके साथ ही इन दोनों हैंडसेट को एआई फीचर्स से भी लैस किया जाएगा।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर,जाने

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro स्टोरेज

पिक्सल 8 में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिल सकता है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में यूजर्स को 12GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज मिलेगा।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro कैमरा

इन दोनों स्मार्टफोन्स को 50MP प्राइमरी रियर कैमरा से लैस किया जा सकता है। Pixel 8 में अल्ट्रा वाइड एंगल शॉट्स के लिए 12 MP Sony IMX386 सेंसर मिलेगा। वहीं Pixel 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 64 MP , 48 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन्स में 10.5- इंच का मेगापिक्सल सेंसर शामिल होगा।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro बैटरी

पिक्सल 8 को 4,575mAh की बैटरी के साथ 27W के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं प्रो मॉडल को 5000mAh की बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Google Pixel 8 vs Pixel 8 Pro कलर

पिक्सल 8 ओब्सीडियन, हेज़ल और रोज़ कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं Pixel 8 Pro को ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और बे रंग ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google is going to launch the Pixel 8 series with a bang tomorrow. Under which the company will present its two new phones Pixel 8 and Pixel 8 Pro simultaneously. In this article we tell you the differences between these two phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X