iPhone 15 के बाद अब धूम मचाने आ रहा Google Pixel 8, इन खासियतों से होगा लैस, यहां जानें
Google Pixel 8 Launch Date: Google जल्द ही अपने आगामी सीरीज Pixel 8 को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है। जिसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 15 सीरीज से होने वाला है। इस सीरीज की एंट्री अगले महीने 4 अक्टूबर को हो सकती है, जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर्स दे सकती है। तो चलिए आपको इस आगामी सीरीज की खासियतों से रूबरू करवाते हैं।
Google Pixel 8 की कीमत
Google Pixel 8 सीरीज को लेकर सामने आई जानकारी की मानें तो कंपनी अपने इस सीरीज के Google Pixel 8 को 60,000 की कीमत और Pixel 8 Pro को 65,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। जिसमें यूजर्स को 128GB का स्टोरेज दिया जा सकता है।

Google Pixel 8 के स्पेक्स
Google Pixel 8 सीरीज को 6.17 इंच ऐमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जो 120HZ रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके अलावा 8 सीरीज को गूगल Tensor G3 चिपसेट से लैस कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 8 सीरीज में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर दिया जा सकता है। जो बेहतरीन लाइट वर्जन और एचडीआर क्षमता के साथ आ सकता है। इससे यूजर 30fps पर 8K वीडियो भी शूट कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 11 MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 4485 mAh की बैटरी दे सकती है।
Pixel 8 Pro के स्पेक्स
वहीं Pixel 8 Pro में 6.7-इंच QHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें कंपनी Tensor G3 SoC को शामिल कर सकती है। इसके साथ ही इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 49 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और फोटोग्राफी के लिए फोन को 11 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे से लैस किया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,950mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








