Home
Mobile

Google Pixel 8a के लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, यहां देखें

Google जल्द ही अपने अपकमिंग फोन Pixel 8a को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। हाल ही में इस फोन के रेंडर्स लीक हुए थे। अब गूगल पिक्सल 8ए स्मार्टफोन के डमी यूनिट की इमेज सामने आई है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ कि, कंपनी अपने इस आगामी फोन को Google Pixel A-सीरीज के पारंपरिक डिजाइन के साथ ही लॉन्च करेगी। वहीं लीक रेंडर्स की मानें तो अपने इस डिवाइस को गूगल 6.1 इंच के फ्लैट डिस्प्ले के साथ लाने जा रहा है। जिसका साइज Pixel 8 से थोड़ा बड़ा हो सकता है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

Pixel 8a लॉन्च डेट

गूगल अपने ए-सीरीज मॉडल्स के समान Google Pixel 8a को भी 2024 की पहली छमाही में इसे लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से फिलहाल इसके लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

Google Pixel 8a के लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, यहां देखें

No Name and xleaks7 ने Linekdin पर Google Pixel 8a स्मार्टफोन के डमी यूनिट की फोटो शेयर की है। लीक तस्वीर में इस स्मार्टफोन के फ्रंट, बैक और साइड्स को देखा जा सकता है। सामने आई तस्वीरों के अनुसार इस स्मार्टफोन को मौजूदा A-सीरीज के समान ही डिजाइन के साथ लाया जाएगा। जिसके बैक में Pixel 7a के जैसे ही हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। जिसमें फ्लैश के साथ दो कैमरा दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही फोटो के अनुसार फ्रंट में थोड़े मोटे बेजल्स और सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर होल-पंच कटआउट की जगह भी दिखाई दे रही है। इस हैंडसेट के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं, जो दूसरे पिक्सल फोन में भी दिए गए है। इसके अलावा इस फोन की कोई भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Google Pixel 7a की खसियत

गूगल पिक्सल 7ए में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें कंपनी ने Tensor G2 चिपसेट दिया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल किया गया है। जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,410mAh की बैटरी शामिल की है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pictures of the dummy unit of the upcoming Google smartphone have been leaked. These suggest that the smartphone will come with the traditional design style of the Google Pixel a-series. It will have a horizontal camera module at the back, similar to the 7a, which will be fitted with two camera sensors along with a flash.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X