Google Pixel 8a की सेल शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें फोन, यहां जानें ऑफर डिटेल्स
Google ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना अफोर्डेबल स्मार्टफोन Pixel 8a को पेश किया था। जिसकी बिक्री आज से ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। इस फोन को कंपनी ने 52,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया है।
Pixel 8a स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Tensor G3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन शामिल है। तो चलिए आगे इस पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर इसकी नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 8a स्पेसिफिकेशन्स- गूगल पिक्सल 8a स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.1-इंच का Super Actua डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह डिस्प्ले पैनल Corning के Gorilla Glass 3 सपोर्ट करने में सक्षम है।
प्रोसेसर रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको Tensor G3 चिपसेट मिलेगा। यह चिपसेट Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए गूगल ने इसमें 4,492mAh की बैटरी शामिल की है। यह डिवाइस 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Google Pixel 8a स्मार्टफोन Android 14 के साथ लाया गया है। इसके साथ ही यह 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6,USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.3, NFC जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एआई इमेज एडिटिंग, सर्कल टू सर्च, ऑडियो मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक जैसे कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन एक फिजिकल सिम स्लॉट और एक eSIM का सपोर्ट के साथ आता है।
Google Pixel 8a की कीमत- इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 52,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB/256GB वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये तय हुआ है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Aloe, Bay, Obsidian, और Porcelain चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 8a ऑफर- इस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसे प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को Pixel बड्स ए-सीरीज मात्र 999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा गूगल पिक्सल 8ए को कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदने पर 4,000 रुपये तक का बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये तक की छूट ऑफर की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








