Home
Mobile

Google Pixel 8a भारत में AI फीचर्स, 120Hz डिस्प्ले और Tensor G3 के साथ लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर्स

Google Pixel 8a India Price: आखिरकार गूगल ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपने Google Pixel 8a स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन Google Pixel 8 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है।

इसे कंपनी ने AI फीचर्स, 120Hz डिस्प्ले और Tensor G3 के साथ उपलब्ध कराया है। तो चलिए आगे इस फोन की सभी खासियतों से लेकर कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 8a भारत में AI फीचर्स, और Tensor G3 के साथ लॉन्च

Google Pixel 8a के स्पेसिफिकेशन - गूगल पिक्सल 8a को 120Hz का रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स HDR ब्राइटनेस और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.1 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इतना ही नहीं यह फोन Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन लेयर के साथ आ रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें गूगल ने Tensor G3 चिपसेट शामिल किया है, जो 8GB LPDDR5x रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से पैक्ड है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Google Pixel 8a भारत में AI फीचर्स, और Tensor G3 के साथ लॉन्च

जिसका मेन कैमरा 64MP का है, यह 8x Super Res Zoom Optical और इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें 13MP अल्ट्रा वाइल्ड कैमरा दिया है, जो 120-डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर करने में सक्षम है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,492mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट वायर चार्जिंग और Wireless Qi चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP67 रेटिंग मिले हैं। इसके साथ ही यह फोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।

Google Pixel 8a भारत में AI फीचर्स, और Tensor G3 के साथ लॉन्च

Google Pixel 8a की कीमत- गूगल ने अपने इस फोन को 52,999 रुपये शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया है। यह कीमत इसके 128GB इंटरनल स्टोरेज की है। जबकि, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 59,999 रुपये तय किए हैं।

Flipkart पर इस फोन की प्रीऑर्डर शुरू कर दी गई है। वहीं 14 मई से इसकी पहली सेल शुरू होगी। Google अपने ग्राहकों को इस फोन पर 4,000 रुपये का बैंक ऑफर दे रहा है। इसके साथ ही कुछ सेलेक्टेड बैंक पर नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है। साथ ही आप 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का भी इस फोन पर लाभ ले सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 8a launched with tensor g3 premium ai features in India know price offer availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X