Home
Mobile

Google Pixel 8a की कीमत व स्पेक्स लॉन्च से पहले आए सामने, यहां जानें सबकुछ

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Google अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 8 और Pixel 8 Pro के बाद अब Google Pixel 8a को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है।

उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन की अगले कुछ महीनों में एंट्री हो सकती है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन अपने लीक्स को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है।

Google Pixel 8a की कीमत व स्पेक्स लॉन्च से पहले आए सामने

अब हाल ही के लीक्स में इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल सामने आ गई है। तो चलिए आपको आगे इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

Google Pixel 8a की लीक कीमत- टिप्सटर Yogesh Brar के अनुसार Google अपने इस आगामी हैंडसेट Pixel 8a को अगले महीने मई में लॉन्च कर सकता है।

Google Pixel 8a की कीमत व स्पेक्स लॉन्च से पहले आए सामने

वहीं इसकी कीमत की बात करें तो टिप्सटर ने दावा किया है कि, पिक्सल 8a की कीमत $500 से $550 यानी की लगभग 41,648 से लेकर 45,813 के आस-पास तय किया जा सकता है। गौरतलब है कि, Pixel 7a को भारत में 43,999 की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

वहीं हाल ही में Google Pixel 8a इमेज लीक हो गई है। जिसमें इस फोन को नए डिजाइन के साथ देखा गया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर पैनल में दिखाई दिया है, जो ज्यादा एडवांस मैट डिजाइन के साथ आ सकता है।

Google Pixel 8a की कीमत व स्पेक्स लॉन्च से पहले आए सामने

Google Pixel 8a की लीक इमेज Google Fi ऐड में गलती से नजर आई फोटो से काफी मैच खा रहा है। वहीं इसके डिस्प्ले के आस-पास के बेजेल्स भी पिछले मॉडल के मुकाबले आपको पतले दिखाई देंगे। जो फोन को स्लीक और मॉड्रन लुक देने में मदद करेंगे। हालांकि, लीक फोटो की Google ने अभी तक पुष्टि नहीं की है।

Pixel 8a के संभावित स्पेक्स- पिक्सल 8ए में यूजर्स को 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो FHD + रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Tensor G3 चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है।

पिक्सल 8a में 8GB रैम दिया जा सकता है। यह फोन Android 14 पर रन करेगा। इसके साथ ही यह फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है।

लीक के अनुसार Pixel 8a में पहले Pixel 7a के मुकाबले बड़ी 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। आपको बता दें कि Pixel 7a में 4,385mAh की बैटरी दी गई थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
google pixel 8a price and specifications leaked ahead of launch check all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X