Home
Mobile

Google Pixel 8a की कीमत डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ

Google Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Google जल्द ही अपना अफोर्डेबल वेरिएंट पिक्सल 8ए (Google Pixel 8a) को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, इस आगामी फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें इसके स्पेक्स पर से पर्दा उठ चुका है।

अब इस फोन की कीमत, डिजाइन और रेंडर्स डिटेल भी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। तो चलिए आगे आपको इसकी सभी सामने आ चुके डिटेल्स बताते हैं। दरअसल टिप्सटर PsssionateGeekz ने इस फोन को कनाडियन रिटेलर की वेबसाइट पर स्पॉट किया है। जिससे इसकी कीमत डिटेल सामने आ गई है।

Google Pixel 8a की कीमत डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ

सामने आई डिटेल के अनुसार इस Pixel 8a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 708.99 कनाडियन डॉलर यानी लगभग 42,774 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 792.99 कनाडियन डॉलर यानी लगभग 47,908 रुपये तय किया जा सकता है।

Pixel 7a से होगा महंगा- इस फोन पिक्सल 8ए की कीमत की बात करें तो यह पिक्सल 7ए (Pixel 7a ) के मुकाबले ज्यादा महंगा होगा। साथ ही कनाडा के मार्केट की मुकाबले इस फोन की कीमत भारतीय बाजार में अगल तय की जा सकती है। आपको बता दें, Pixel 7a को 37,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लाया गया था। जबकि, गूगल अपने इस फोन को इसके मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा कीमत के साथ ला सकता है।

Google Pixel 8a की कीमत डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ

Google Pixel 8a स्पेक्स- Google ने फिलहाल Pixel 8a को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, हालांकि, लीक रिपोर्ट में इसके स्पेक्स के खुलासे किए गए हैं। जिनके अनुसार इस डिवाइस में 6.1 की फुल- HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओएलईडी पैनल होगा, जो 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस के साथ बाजार में दस्तक देगा।

इसके साथ पर परफॉर्मेंस के लिए Google के इस अपकमिंग फोन में Tensor G3 चिपसेट शामिल होगा। इस नए फोन में डुअल कैमरा सेटअप भी मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज Optical Image Stabilization (OIS) के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेकेंडरी सेंसर होगा। इसके साथ ही इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल होगा।

Google Pixel 8a की कीमत डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ

उम्मीद की जा रही है कि, इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर सेटअप और IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस दिए जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
google pixel 8a price leak know launch date features and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X