Google Pixel 8a के लॉन्च से पहले कीमत का हुआ खुलासा, यहां जानें
गूगल अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 8a को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। हालांकि, इसके आने से पहले ही इस फोन के को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब एक बार फिर इस फोन की कीमत को लेकर नई अपडेट सामने आई है।
उम्मीद की जा रही है कि, 14 मई को Google I/O कॉन्फ्रेंस में इस फोन पर से पर्दा उठ सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने इसके लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है। तो आइए, आगे पिक्सल 8ए की कीमत और इसमें क्या कुछ खास होने वाला है डिटेल में जानते हैं।

Google Pixel 8a के स्पेक्स- दरअसल टिपस्टर इवान ब्लास और स्मार्ट प्रिक्स ने गूगल पिक्सल 8ए की के मार्केटिंग पोस्टर शेयर की है। जिसमें Google Pixel 8a को चार कलर ऑप्शन के साथ देखा गया है। जिसमें- यह फोन मिंट, ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और बे नाम से मार्केट में एंट्री कर सकते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि, Google Pixel 8a स्मार्टफोन को 7 साल तक एंड्राइड और सुरक्षा अपडेट दिया जा सकता है। सामने आई मार्केटिंग पोस्टर के अनुसार Google Pixel 8a में 24 घंटे से ज्यादा बैटरी बैकअप और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी अपने ग्राहकों को दे सकती है।

इसके साथ ही गूगल पिक्सल सीरीज स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP67 रेटिंग मिले हैं। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
साथ ही Google Pixel 8a में कई AI फैसलिटी भी मिलेंगे, जिसमें सर्किल टू सर्च, ऑडियो मैजिक इरेजर, मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक और लाइव ट्रांसलेट जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

Google Pixel 8a की संभावित कीमत- लीक की मानें तो Google Pixel 8a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $499 यानी करीब 41,700 रुपये तय की जा सकती है। जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट $559 यानी लगभग 46,700 रुपये कीमत के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, इसकी कीमत Pixel 7a के समान ही होगा।
इसके साथ ही सामने आई नई लीक में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि, गूगल पिक्सल 8ए के लिए कंपनी पांच कलर केस ला रही है। जिसमें ब्लैक, व्हाइट कोरल, मिंट और ब्लू कलर शामिल होगा।


Click it and Unblock the Notifications








