Google Pixel 8a इस खास फीचर के साथ देने जा रहा दस्तक, प्रोडक्ट पेज लीक
Google बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट Google Pixel 8a को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। हालांकि, इस आगामी फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें इस अपकमिंग फोन को लेकर कई खुलासे हुए हैं, अब इस अपकमिंग फोन की एक खास डिटेल सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।
जिससे गूगल के इस आगामी फोन का प्रोडक्ट पेज सामने आ गया है। जिसमें इस फोन के कलर ऑप्शन और फीचर की जानकारी लीक हो गई है। दरअसल गूगल ने साल 2023 में Pixel 8 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया गया था।

जिसमें Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro को शामिल किया गया था। लेकिन गूगल इस सीरीज में एक और नया हैंडसेट Google Pixel 8a जोड़ने की तैयारियों में है। हालांकि, गूगल ने अभी तक पिक्सल 8ए की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है।
Google Pixel 8a स्पेसिफिकेशन- इस फोन की लीक्स की मानें तो इसमें OLED डिस्प्ले यूजर्स को मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स होगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Tensor G3 चिपसेट शामिल किया जाएगा। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। इसे डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स से भी लैस किया जा सकता है।
Google Pixel 8a के प्रोडक्ट पेज के अनुसार इस फोन को AI टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा गूगल पिक्सल 8ए में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस आगामी फोन की बैटरी फुल चार्ज में यूजर को 24 घंटे का बैटरी लाईफ देगी।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मैट फिनिश के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। कस्टमर्स इसे व्हाइट, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि, इसकी बॉडी को रिसाइकल किया जा सकेगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में नाइट और ऑडियो मैजिक इरेजर जैसे कैमरा फीचर्स शामिल होंगे। इतना ही नहीं, इसे खरीदने वाले कस्टमर्स को 6 महीने के लिए Fitbit का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। इसके साथ ही, यूट्यूब प्रीमियम और गूगल वन प्लस का एक्सेस ऑफर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications