Home
Mobile

Google pixel 8 के बाद अब Pixel 8a देने जा रहा दस्तक, रेंडर्स लीक, जाने क्या कुछ होगा खास

Google ने इस महीने की शुरूआत में ही अपनी Pixel 8 सीरीज को देश में लॉन्च किया है। जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। पिक्सल 8 को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉंस के बाद औब Pixel 8a के रेंडर्स की जानकारी सामने आई है। आपको बता दें, A Series के फोन्स कम दाम और साइज में फ्लैगशिप फोन के मुकाबले छोटे होते हैं। इसके साथ ही इनके डिजाइन में भी थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिलता है। तो चलिए आपको आगे बताते हैं, कि इसमें क्या कुछ खास हो सकता है।

Google Pixel 8a रेंडर्स

पिक्सल 8ए के लीक रेंडर के अनुसार Pixel 8a को Pixel 8 और 8 Pro के जैसे ही रियर वाइजर के साथ लाया जाएगा। इस फोन में भी दो कैमरा और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल प्रीमियम मॉडल्स के समान शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस फोन में गोल किनारे भी हैं। किनारों पर सिम ट्रे , सल्युलर एंटीना, पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मार्किंग है।

इसके के ऊपर साइड एक एंटीना लाइन दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक माइक होल और एक अल्ट्रावाइड-बैंड एंटीना मार्किंग भी दिखाई दे रहा है। इसके नीचे साइड की तरफ USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है, जो डेटा और चार्जिंग के लिए इस्तेमाल होता है।

Google Pixel 8a स्पेक्स

Pixel 8a में यूजर्स को बेहतर कैमरा और डिजाइन देखने को मिलेगा। कंपनी Pixel 8a को 6.1-इंच छोटे स्क्रीन के साथ लाया जा सकती है। इसके साथ ही इसमें बेजल्स और एक होल पंच कटआउट भी देखने को मिलेगा । Pixel 8a में कंपनी Tensor G3 SoC को शामिल कर सकती है।

Google pixel 8 के बाद अब Pixel 8a देने जा रहा दस्तक, रेंडर्स लीक, जाने

Google Pixel 8 सीरीज भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध

Google Pixel 8 सीरीज की भारत में बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। Pixel 8 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 75,999 रुपये देश में तय हुआ है। जबकि इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये है। वहीं Pixel 8 Pro की बात करें तो इसके 12GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,06,999 रुपये है। पिकस्ल 8 को ग्राहक हेजल, ओब्सीडियन और रोज कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। वहीं प्रो मॉडल को बे, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Pixel 8a will see a better camera and design. The company can bring Pixel 8a with a 6.1-inch smaller screen. Along with this, bezels and a hole punch cutout will also be seen in it. The company can include Tensor G3 SoC in Pixel 8a.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X