Google Pixel 8a स्मार्टफोन का डिस्प्ले, कैमरा होगा खास, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस आए सामने
Google Pixel 8a Camera: गूगल बहुत जल्द ही अपने अकमिंग स्मार्टफोन Google Pixel 8a को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
इस फोन के आने से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिसके कारण यह फोन पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है। अब इस फोन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए है। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन का कैमरा और डिस्प्ले खस होगा। तो चलिए आगे आपको गूगल के इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 8a के लीक्स- दरअसल एंड्रॉयड ऑथिरिटी ने Google के इनसाइड सोर्स की मदद से इस आगामी फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का प्रिव्यू किया है। जिसके बाद सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Pixel 8a में कंपनी कुछ खास बदलाव करने जा रही है।
डिस्प्ले में बड़े बदलाव की संभावना- गूगल अपने इस नए हैंडसेट Pixel 8a को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दे सकता है। इस फोन की स्क्रीन OLED और 2,400 x 1,080 रेजॉल्यूशन के साथ मार्केट में पेश की जा सकती है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन में DisplayPort आउटपुट सपोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

गौरतलब है कि, इससे पहले गूगल पिक्सल की अपने A में यानी कि, Pixel 7a और 6a हाई रिफ्रेश रेट के साथ नहीं लाई थी। ब्रांड ने Google Pixel 7a को भी केवल 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी थी।
प्रोसेसर की बात करें तो गूगल के इस पिक्सल फोन में Google Tensor G3 चिपसेट दिया जा सकता है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali-G715 GPU का इस्तेमाल कर सकती है।

कैमरा में भी बड़े बदलाव की उम्मीद- रिपोर्ट में इसके कैमरे को लेकर भी दावा किया गया है कि, इसका कैमरा सेटअप काफी शानदार होगा। कंपनी अपने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है।
जिसका पहला कैमरा 64MP वाले Sony IMX787 सेंसर और सेकेंडरी कैमरा 13MP के Sony IMX712 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस से लैस हो सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का Sony IMX712 सेंसर दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








