Google Pixel 8a बनाम Pixel 7a में अंतर, जानिए आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए?
Google Pixel 8a vs Pixel 7a: Google ने हाल ही में पिक्सल 8 सीरीज का लाइट वर्जन Pixel 8a को भारत समेत ग्लोबली पेश किया है। अपने इस फोन में कंपनी ने Pixel 8a में Pixel 7a के समान कुछ फीचर्स दिए हैं। हालांकि, इसमें आपको कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।
अगर आप जानना चाहते हैं, कि Google Pixel 8a और Pixel 7a के बीच किसे खरीदने सही होगा। तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपनी आवश्यकतानुसार सही फोन का चुनाव कर सकें।

Google Pixel 8a और Pixel 7a डिस्प्ले- पिक्सल 8a स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.1 इंच सुपर Actua डिस्प्ले दिया गया है। जबकि, पिक्सल 7ए में 6.1 इंच स्क्रीन मिलती है।
Google Pixel 8a Pixel 7a प्रोसेसर- Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट मिल रहा है। जबकि, पिक्सल 7ए स्मार्टफोन में Tensor G2 चिपसेट दिया गया है।

Google Pixel 8a और Pixel 7a स्टोरेज- पिक्सल 8ए फोन में 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। जबकि, पिक्सल 7ए में 8GB रैम के साथ 128GB इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
Google Pixel 8a और Pixel 7a कैमरा- कैमरा सेटअप की बात करें तो पिक्सल 8ए में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। जबकि, पिक्सल 7ए में 64 मेगापिक्सल वाइड ऐंगल लेंस के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 8a और Pixel 7a बैटरी- पिक्सल 8ए स्मार्टफोन को 4,492mAh की बैटरी के साथ कंपनी ने लॉन्च किया है। जबकि, पिक्सल 7ए स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4300mAh की बैटरी दी गई है। ये स्मार्टफोन वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
Google Pixel 8a और Pixel 7a IP रेटिंग- गूगल के ये दोनों फोन्स IP67 रेटिंग के साथ आ रहे हैं।

Google Pixel 8a और Pixel 7a कीमत- Google Pixel 8a के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 59,999 रुपये है। जबकि, Pixel 7a को 39,999 रुपये शुरूआती कीमत में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








